{"_id":"5a5f4f1e4f1c1b8d268b4ead","slug":"151619580114-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन विभिन्न समस्याओं के संबंध में चेयरमैन से मिले।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन विभिन्न समस्याओं के संबंध में चेयरमैन से मिले।
Updated Wed, 17 Jan 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना।
संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर चेयरमैन अय्यूब कालिया से मिला। नगर की समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की मंाग की।
संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारी बुधवार को नगर पालिका चेयरमैन अय्यूब कालिया से मिले। नगर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान कराए जाने की मांग की। इसके बाद में समस्याओं से संबंधित दस सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा। एसोसिएशन ने ज्ञापन में नगर के सीसीटीवी कैमरों को ठीक कराए जाने, इस्लामिया मदरसे से लेकर केशव मार्केट तक स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं उन्हें दुरुस्त कराए जाने, सब्जी मंडी से मस्जिद कुरैशियान की तरफ और बाजार सब्जी मंडी के गेट तक लाइटें लगवाने, सब्जी मंडी तिराहा, खलील चौक, खतौलिया चौक, गोल मार्केट तिराहा आदि चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने, नगर की अधिकतर सोलर लाइटें खराब पड़ी हैं, उन्हें चालू कराने, मार्च से तय बाजारी का ठेका नहीं छोडे़ जाने, आरओ वाटर के एटीएम अन्य चौराहे पर भी लगवाने, प्रात: 10 से शाम छह बजे तक बडे़ वाहनों को अंदर बाजार में रोकने के लिए बैरियर गेट परंपरा शुरू कराने आदि की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष शैवाल दुबलिश, नदीम जोहरा, सोनू, असजद, गुलजार, जिला उल हक, मांगेराम, नवाजिश आदि थे। चेयरमैन अय्यूब कालिया का कहना है कि पूरे नगर को शीघ्र ही जगमग कर दिया जाएगा। व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।
मुख्य बातें
सीसीटीवी और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग की
दिन में भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगाए जाने पर दिया जोर