{"_id":"5a5cd6514f1c1ba5268b4915","slug":"151603380110-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्बा को साफ रखने में करें सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्बा को साफ रखने में करें सहयोग
Updated Mon, 15 Jan 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। स्वच्छ भारत सर्वेक्षण 2018 के तहत प्रदेश सरकार ने अभियान चलाया है। कस्बा इस सफाई अभियान में अच्छे अंक पायेगा उसका विशेष रूप से विकास कराया जायेेगा। इसके तहत खरखौदा नगर पंचायत ने भी कमर कस ली है।
नगर पंचायत में मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश ठेकेदार समेत अधिशासी अधिकारी निषाद मदुरमय के नेतृत्व में सभागार में बैठक हुई। इसमें नगर पंचायत सभासद सहित अन्य कई लोग भी मौजूद रहे। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी निषाद मदुरमय ने बताया कि इस अभियान में तीन मुख्य बिंदुओं पर खरखौदा नगरवासी सहयोग करें। वे नगर पूरी तरह से साफ सुथरा रखे, कोई भी व्यक्ति खुले में शौच न करे। कस्बे के लोग जगह-जगह रखे कूडे़दानों का ही प्रयोग करें। नगर में किसी प्रकार का अतिक्रमण न हो। सड़कें साफ सुथरी हो, ठेले वाले तथा दुकानदार अतिक्रमण न करें। वहीं, कस्बे में जितने भी मकान विहिन लोग हैं। सभी पात्रों को मकान के लिए चयन करने में सहायता करें। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि इस अभियान में कस्बे को अंक मिलेंगे। यदि कस्बे के लोग अभियान में सहयोग करें तो कस्बा पूरे प्रदेश में नंबर एक स्थान पर आ सकता है।