फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एमडीए ने कई अवैध निर्माणों पर सील लगाई

एमडीए ने कई अवैध निर्माणों पर सील लगाई

Wed, 15 May 2019 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
एमडीए ने कई अवैध निर्माणों पर सील लगाई
एमडीए ने कई अवैध निर्माणों पर सील लगाई
विज्ञापन

- तान्या मीट फैक्टरी के डायरेक्टर के अवैध फ्लैट भी किए सील
- जोन-बी ने अवैध 35 दुकानों पर लगायी सील
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
मेरठ विकास प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को कई स्थानों पर अवैध निर्माणों पर सील लगा दी। दो अलग अलग जोन में एमडीए की टीम ने सख्ती से कार्रवाई की और कहा कि अवैध निर्माणों पर एमडीए की यह कार्रवाई जारी रहेगी।
जोन बी में थाना दौराला क्षेत्र में अवैध रूप से बनाई जा रही 35 दुकानों को एमडीए ने सील कर दिया। इस दौरान जोनल अधिकारी व तहसीलदार करनवीर सिंह, अवर अभियन्ता नरेश शर्मा, संजीव तिवारी, महादेव शरण के अलावा सचल दस्ता भी मौजूद रहा। जोनल अधिकारी के मुताबिक यह निर्माण राष्ट्रीय किसान उ. मा. विद्यालय दौराला के प्रबंधक विजेन्द्र सिंह द्वारा कराया जा रहा था। दुकानों का मानचित्र स्वीकृत नहीं है।
विज्ञापन

जोन-ए 3 में भी जोनल अधिकारी मनोज सिंह, करनवीर सिंह की मौजूदगी में तीन अवैध निर्माणों को सील किया गया है। कार्रवाई में कांच के पुल के पास हाजी यूसुफ व उमरदराज, उस्मान बावर्ची द्वारा कराए जा रहे निर्माणों पर सील लगाई गई। इसके अलावा ऊंचा सद्दीकनगर निवासी हाजी सुजाउद्दीन व मौ. जावेद के अवैध निर्माण को सील किया गया। हाजी सुजाउद्दीन तान्या मीट फैक्टरी के डायरेक्टर हैं। मानचित्र स्वीकृत न होने पर तान्या को भी एमडीए सील कर चुका है। जोनल अधिकारी ने बताया कि वे ऊंचा सद्दीकनगर में अवैध रूप से फ्लैट बना रहे थे। सुजाउद्दीन ने कार्रवाई के दौरान विरोध भी दर्ज कराया। कहा कि एमडीए जानबूझकर पीछे पड़ा है। पहले फैक्टरी सील की और अब यहां कार्रवाई। इस अवर अभियन्ता राजेश त्यागी, राकेश महलवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed