फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   स्कूलों में शुरू हुआ नया सत्र

स्कूलों में शुरू हुआ नया सत्र

Thu, 28 Mar 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
स्कूलों में शुरू हुआ नया सत्र
पहली अप्रैल से खुल जाएंगे शहर के स्कूल
विज्ञापन

-10वीं, 12वीं की कक्षाएं शुरू, स्कूल पीटीएम में दी जा रही नए सत्र की जानकारी
मेरठ।
शहर के पब्लिक स्कूलों का नया सत्र पहली अप्रैल से शुरू हो जाएगा। स्कूलों में दसवीं व बारहवीं के छात्रों की कक्षाएं होली के बाद 22 मार्च से शुरू हो चुकी हैं। लेकिन किंडरगार्टन व पहली कक्षा से लेकर अन्य कक्षाएं धीरे-धीरे शुरू हो रही हैं।
फिलहाल स्कूलों में पीटीएम चल रही है। इसमें अभिभावकों को आगामी सत्र के लिए नियम बताए जा रहे हैं। साथ ही यूनिफार्म, किताबें, स्टेशनरी व फीस की जानकारी दी जा रही है। पब्लिक स्कूलों के साथ ही केंद्रीय विद्यालय सिख लाइंस, डोगरा लाइंस व पंजाब लाइंस में भी पहली अप्रैल से नए सत्र की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। तीनों केवी में सुबह 7:30 से 1:30 बजे तक कक्षाएं लगेंगी। डीएवी में तीन अप्रैल से सुबह 7:30 से 1:30 बजे तक कक्षाएं होंगी।
विज्ञापन

बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल में नया सेशन तीन अप्रैल से शुरू होगा। नर्सरी की कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 11: 30 बजे तक होंगी। पहली से बारहवीं कक्षाओं की छुट्टी 1:30 बजे होगी। एमपीएस ग्रुप की सभी शाखाएं चार अप्रैल से शुरू होंगी। पांच अप्रैल से स्कूल सुबह 7:20 से दोपहर 1:40 तक चलेगा। नर्सरी व एलकेजी व यूकेजी की कक्षाएं सुबह 7:20 से 12 बजे तक होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीवान पब्लिक स्कूल कैंट में 10वीं, 12वीं की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। दूसरी से लेकर आठवीं तक की कक्षाएं एक अप्रैल से शुरू होंगी। पहली व नवमीं कक्षा का नया सत्र पांच अप्रैल से शुरू होगा। गार्गी गर्ल्स स्कूल, डीएमए में तीन अप्रैल से कक्षाएं होगी। सेंट जोंस स्कूल, केएल इंटरनेशनल और सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल में दो अप्रैल से कक्षाएं होगी। दिल्ली पब्लिक स्कूल में पांच अप्रैल से कक्षाएं शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed