फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दशरथपुर गांव में टयूबवैल के कूऐं में गिरा सांड़, देर रात तक तहसील टीम व ग्रामीण निकालने में जुटे

दशरथपुर गांव में टयूबवैल के कूऐं में गिरा सांड़, देर रात तक तहसील टीम व ग्रामीण निकालने में जुटे

Sat, 23 Mar 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
दशरथपुर गांव में टयूबवैल के कूऐं में गिरा सांड़, देर रात तक तहसील टीम व ग्रामीण निकालने में जुटे
दौराला। दशरथपुर गांव में शुक्रवार दोपहर कई सांड़ में लड़ाई हो गई। इसी दौरान एक सांड़ बचने के लिए ट्यूबवेल में घुस गया और उसके कुएं में जा गिरा। इसकी जानकारी पाकर ग्रामीण वहां पहुंचे और बाहर निकालने का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली। सूचना पाकर तहसील टीम पहुंची और जेसीबी की मदद से उसे बाहर निकालने का प्रयास किया। हालांकि देर रात तक सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

दौराला थाना क्षेत्र के गांव दशरथपुर के जंगल में शुक्रवार दोपहर कुछ सांड़ आपस में भिड़ गए। इसी दौरान गांव निवासी ऋषिराज की ट्यूबवेल में एक सांड़ घुस गया और कुएं में गिर गया। इसकी जानकारी ग्रामीणों की लगी। इस पर उन्होंने सांड़ को बाहर निकालने का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली। उन्होंने इसकी जानकारी एसडीएम सरधना को दी। इस पर एसडीएम ने गांव के पटवारी को मौके पर भेजा। तहसील टीम ने सांड़ को निकालने का काफी प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली। इस पर रात में मौके पर जेसीबी को बुलाया गया है। बताया कि ट्यूबवेल का दरवाजा काफी छोटा है। जिससे सांड़ को निकालने में परेशानी हो रही है। देर रात तक ग्रामीण एवं तहसील टीम जेसीबी की मदद से जुटे रहे। समाचार लिखे जाने तक सांड़ को कुएं से बाहर नहीं निकाला जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed