फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   व्यापार संघ दौराला व पुलिस कर्मियों ने होली मचाया जमकर धमाल

व्यापार संघ दौराला व पुलिस कर्मियों ने होली मचाया जमकर धमाल

Sat, 23 Mar 2019 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
व्यापार संघ दौराला व पुलिस कर्मियों ने होली मचाया जमकर धमाल
ढोल-नगाड़ों पर जमकर किया नृत्य, उड़ाया गुलाल
विज्ञापन

फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। कस्बे में होली एवं दुल्हैंडी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। व्यापारियों ने दुल्हैंडी और पुलिसकर्मियों ने शुक्रवार को जमकर अबीर गुलाल से होली खेली और एक-दूसरे को तरह-तरह के रंग लगाए।
दुल्हैंडी के अवसर पर कस्बे में व्यापार संघ के संरक्षक पुरुषोत्तम उपाध्याय के आवास पर व्यापारियों ने होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में कस्बे के सैकड़ों व्यापारियों ने भाग लिया। व्यापार संघ अध्यक्ष हरपाल चौहान, कोषाध्यक्ष सचिन उपाध्याय, महामंत्री मनेंद्र भराला, संजीव योगी, तेजपाल कश्यप, पूर्व प्रधान सतेंद्र चौधरी, माटू उपाध्याय, मोहित उपाध्याय, लविश, लोकेश चौहान, सभासद राकेश गुप्ता, सूरज अहलावत, ओंकार गौड़ आदि ने व्यापारियों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर व्यापारियों ने डीजे की धुन पर जमकर गुलाल उड़ाते हुए नृत्य किया। वहीं, शुक्रवार को पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली और गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी। एसओ दौराला रितेश कुमार ने कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं देकर गुलाल लगाया। इस अवसर पर थाने पर पुलिसकर्मियों ढोल नगाड़ों पर जमकर नृत्य किया। चेयरमैन पति नवीन शर्मा ने कस्बे के लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं और शांति व्यवस्था के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।
विज्ञापन


छिटपुट घटनाओं के साथ होली शांतिपूर्वक संपन्न
फलावदा। होली का त्योहार छुटपुट घटनाओं के साथ सकुशल संपन्न हो गया। गांव गड़ीना में मामूली कहासुनी के चलते जगवीर, कपिल, संजय, सुनील, सोनू तथा गांव दांदूपुर में सुशील, मोनू, मोहित एवं गांव बहजादका में सूरजभान मामूली घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed