फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सीएचसी मवाना को मिनी जिला अस्पताल बनाने की तैयारी

सीएचसी मवाना को मिनी जिला अस्पताल बनाने की तैयारी

Tue, 05 Mar 2019 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी मवाना को मिनी जिला अस्पताल बनाने की तैयारी
सीएचसी में खुलेगा ब्लड बैंक और जन औषधि केंद्र
विज्ञापन

-मिनी जिला अस्पताल बनने के बाद स्टाफ की कमी पूरी होने की आस
- शासन को भेजा ब्योरा
शरद गुप्ता
मवाना।
प्राइवेट मवाना सीएचसी से जुड़े गांव के लोगों को देहात में ही बेहतर उपचार देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सीएचसी को मिनी जिला अस्पताल बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। जिसमें जल्द ही ब्लड बैंक व जन औषधि केंद्र खुलेंगे। विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। वहीं मिली जिला अस्पताल बनने से यहां कई माह से चल रही स्टाफ की कमी भी दूर होगी।
पुरानी महिला चिकित्सालय में बनेगा ब्लड बैंक
ब्लड की आवश्यकता पड़ने पर मेरठ के अस्पतालों में जाना पड़ता था। कई मामलों में मरीज को समय पर ब्लड न मिलने से मौत हो चुकी है। सीएचसी में ब्लड बैंक खुलने से आसानी से ब्लड उपलब्ध होगा। विभाग ने ब्लड बैंक के लिए पूर्व विधायक प्रभु दयाल वाल्मीकि के आवास के नजदीक महिला चिकित्सालय की पुरानी बिल्डिंग को चुना है। जिसमें खर्च का ब्योरा शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन


सीएचसी में खुलेगा जन औषधि केंद्र
मरीजों को दवाईयां उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग जल्द ही सीएचसी में जन औषधि केंद्र खोलने की तैयारी कर रहा है। इसको लेकर भी शासन को प्रस्ताव भेजा है। स्वीकृति मिलते ही सीएचसी में जन औषधि केंद्र खोल दिया जायेगा। जिससे मरीजों को दवाईयों के लिए बाहर न जाना पड़े ।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ की कमी आयेगी आड़े
पहले से ही चल रही स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास को योजना नहीं है। जिससे मिनी जिला अस्पताल को सही ढंग से संचालित किया जा सकेगा। पूर्व में सीएचसी में लाखों की लागत की अल्ट्रासाउंड मशीन तो भेजी गई, उसके लिए स्टाफ की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। हालांकि मिनी जिला अस्पताल बनाने के दौरान स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए विभाग दावे कर रहा है।

सीएचसी मवाना की स्थिति -
पद कुल संख्या तैनाती
चिकित्सक 13 3
महिला चिकित्सक 4 रिक्त
फार्मेसिस्ट 3 2
वार्ड बॉय 10 1 सरकारी, 2 ठेके पर

देहात में जिला अस्पताल जैसी सुविधा मिल सके, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने मवाना सीएचसी को मिनी जिला अस्पताल बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही मवाना में ब्लड बैंक व जन औषधि केंद्र की सुविधा मरीजों को मिल सकेगी। संभावना है कि स्टाफ की कमी को भी पूरा किया जायेगा।
- डा. अरुण कुमार, चिकित्सक अधीक्षक मवाना सीएचसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed