फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   फैज ए आम छात्रावास में रिटायर्ड कर्मचारियों का कब्जा

फैज ए आम छात्रावास में रिटायर्ड कर्मचारियों का कब्जा

Tue, 26 Feb 2019 02:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
फैज ए आम छात्रावास में रिटायर्ड कर्मचारियों का कब्जा
फैज ए आम के छात्रावास में रिटायर्ड कर्मचारियों का कब्जा
विज्ञापन

- डीएम व पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी से मिले छात्र
मेरठ। फैज ए आम इंटर कॉलेज परिसर में बने छात्रावास में रिटायर्ड कर्मचारियों ने कब्जा कर रखा है। जबकि छात्रावास में रहने वाले छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रिटायर्ड कर्मचारी परिवार के साथ छात्रावास में सालों से डेरा डाले हुए हैं। सोमवार को छात्रों ने डीएम व पिछड़ा कल्याण अधिकारी को मामले में शिकायत पत्र दिया।

महताब सिनेमा समीप स्थित फैज ए आम इंटर कॉलेज का विवादों से हमेशा नाता रहा है। सोमवार को फैज ए आम छात्रावास में रहने वाले छात्रों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया। जिसमें छात्रों का आरोप है कि छात्रावास में रिटायर्ड कर्मचारी अवैध तरीके से रह रहे हैं। जबकि शहर के कालेजों में पढ़ने वाले अल्पसंख्यक छात्रों के लिए ही छात्रावास बनाया गया है। ऐसे में रिटायर्ड कर्मचारियों को परिवार के साथ रहना गलत है। छात्रों का यह भी आरोप है कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य छात्रों के साथ गाली गलौच करते हैं, विरोध करने पर मारपीट पर उतर जाते हैं। ऐसे में छात्रों ने कर्मचारियों को छात्रावास से बाहर करने की मांग की है। छात्र इकराम राणा ने बताया छात्रावास में 17 कमरे हैं, जिनमें दूसरी मंजिल के 10 कमरों पर रिटायर्ड कर्मचारियों का कब्जा है। जबकि शेष 7 कमरों में 11 छात्र रहते हैं। मामले में पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी से भी शिकायत की है। फैज ए आम के प्रधानाचार्य मौ. अलीजान को फोन से संपर्क किया तो उनका फोन बंद आया। शिकायत देने में जुनैद, असजद अली, जाबिर सहित अन्य छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed