फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   टिकौला शुगर मिल में ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौत।

टिकौला शुगर मिल में ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौत।

Sun, 17 Feb 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
टिकौला  शुगर मिल में ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौत।
बहसूमा। टिकौला शुगर मिल में शनिवार टिकौला मिल यार्ड में बने गड्ढों में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। यहां मौजूद किसान घायल चालक को लेकर चिकित्सक के पास पहुंचे। वहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानसठ तहसील के गांव कमहेड़ा निवासी सय्याद (27) पुत्र इरफान शनिवार सुबह टिकौला शुगर मिल से जुड़े गांव खुजेड़ा स्थित क्रय केंद्र पर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गन्ना तुलवाने टिकौला मिल पहुंचा। मिल यार्ड में गड्ढे में ट्रैक्टर पलट गया। जिसमें सय्याद ट्रैक्टर के नीचे दब गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घायल सय्याद को बाहर निकालकर जानसठ स्थित निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। उसे गंभीर हालत में सीएचसी रेफर कर दिया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक के परिजनों ने मिल प्रबंधन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

यार्ड दुरुस्त करने की चेतावनी दी
करीब 15 दिन पूर्व उप गन्ना आयुक्त डॉ. बीवी सिंह ने मिल का दौराकर यार्ड को सुधारने की चेतावनी दी। इस पर मिल प्रबंधन ने आश्वासन दिया था परंतु स्थिति नहीं सुधारी गई। मिल प्रबंधन की लापरवाही ने चालक की जान ले ली। इस संबंध में मिल के वीपी एमसी शर्मा का कहना है कि उसके पीछे वाला ट्रैक्टर चालक उसे धक्का लगा रहा था। चालक द्वारा ब्रेक लगाने से हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed