फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सेवा धाम भवन के प्रथम तल का हुआ उद्घाटन

सेवा धाम भवन के प्रथम तल का हुआ उद्घाटन

Tue, 28 Aug 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
सेवा धाम भवन के प्रथम तल का हुआ उद्घाटन
स्थापित करना है समरस हिंदू समाज
विज्ञापन

संघ के क्षेत्र प्रचारक ने सेवा धाम प्रकल्प भवन में आयोजित कार्यक्रम में रखे विचार
मेरठ। बागपत रोड स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुसांगिक संगठन सेवा भारती के सेवा धाम प्रकल्प एवं प्रांतीय प्रशासनिक भवन के प्रथम तल का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि संघ के क्षेत्र प्रचारक आलोक कुमार ने कहा कि सेवा भारती का उद्देश्य छुआछूत, ऊंच नीच के भेदभाव को मिटाकर एक समरस हिंदू समाज की रचना करना है।

आलोक कुमार ने कहा कि सेवा भारती पिछड़ी बस्तियों में अशिक्षित बच्चों, महिलाओं तथा पुरुषों के लिए शिक्षा केंद्र स्थापित करता है। क्षेत्र संघ चालक सूर्य प्रकाश टोंक ने कहा की यदि इंसान को स्वर्ग की प्राप्ति करनी है, तो उसको गरीबों, वंचितों, पीड़ितों की सेवा करनी चाहिए। कार्यक्रम में दर्शन लाल अरोड़ा, सेवा भारती के क्षेत्र संगठन मंत्री अनिल कुमार, विभाग संगठन मंत्री योगेश कुमार, सह प्रांत प्रचार प्रमुख सुरेंद्र, महानगर संघ चालक डॉ. विनोद भारती, महानगर प्रचारक धनंजय सिंह, प्रांत प्रचार प्रमुख सेवा भारती डॉ. गौतम पाल, सेवा धाम प्रकल्प के प्रांत संरक्षक मुकेश सिंघल, देवेंद्र गोयल, सीए संदीप गुप्ता, महानगर सहमंत्री सचिन त्यागी, सहंसर पांचाल, महानगर सहसंयोजक युवा भारती कौशल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed