{"_id":"5b5f6ed64f1c1b19208b7b43","slug":"151532980950-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्ति के मार्ग पर चलने वाले की रक्षा करते हैं भगवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्ति के मार्ग पर चलने वाले की रक्षा करते हैं भगवान
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी की रक्षा करते हैं भगवान: अभ्यानंद
मेरठ। कथा व्यास आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अभ्यानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि अगर कोई साधक है तो उसके अंदर पांच प्रश्न उठने चाहिए। जिनमें भगवान का वास्तविक स्वरूप क्या है, भगवान का निवास कहां है, जीव का भगवान के साथ क्या संबंध है, भगवान की प्राप्ति का सबसे सरल उपाय क्या है और जीव भगवान को क्यों चाहता है।
अभ्यानंद महाराज ने यह संदेश सोमवार को गढ़ रोड़ स्थित श्री राधा गोविंद मंडप में श्रीमद् भागवत कथा कहते हुए दिया। उन्होंने कहा कि इन बिंदुओं का विचार करते हुए हम ज्ञान और भक्ति के चरम लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। स्वामी जी ने कहा कि अगर भक्ति के मार्ग पर हो तो सब कुछ करने वाले भगवान हैं। तो फिर किस बात की चिंता। उन्होंने कहा कि तीन प्रकार की शुद्धि भागवत के माध्यम से होती है और इनका समाधान ही श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण का फल है। श्री मद्भागवत कथा सभी कष्टों से छुटकारा दिलाने वाली है। श्रीमद्भागवत महापुराण में मुख्य रूप से मनोज कुमार, गोविंद, प्रदीप कुमार, बबीता, गीता, आदि मुख्य रहे।