फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भोलों की सुरक्षा के लिए चालकों को दिया संवेदनशीलता का प्रशिक्षण

भोलों की सुरक्षा के लिए चालकों को दिया संवेदनशीलता का प्रशिक्षण

Fri, 27 Jul 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
भोलों की सुरक्षा के लिए चालकों को दिया संवेदनशीलता का प्रशिक्षण
मेरठ। आरटीओ और रोडवेज ने भोलों को गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए बृहस्पतिवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स में संयुक्त रूप से कार्यशाला आयोजित की। इसमें रोडवेज व स्कूल बस चालकों को संवेदनशीलता का प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में स्पष्ट चेतावनी दी गई कि अगर किसी चालक ने नशे की हालत और निर्धारित गति से तेज बस चलाई तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

आरटीओ डॉ. विजय कुमार ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित संपन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रदेश के गृह सचिव व डीजीपी ने चालकों को कांवड़ यात्रा के लिए प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत चालकों का दायित्व बनता है कि वे भोेलों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाएं। रोडवेज आरएम नीरज सक्सेना ने कहा कि सभी बसों में वीटीएस लगाए गए हैं। गति सीमा तोड़ते ही कंट्रोल रूम को इसकी सूचना मिल जाएगी। सीओ यातायात संजीव देशवाल ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से कांवड़ को बसों की खिड़कियों और साइड पर नहीं बांधा जाए और न ही भोलों को बस की छत पर सफर करने दें। इस दौरान एआरटीओ प्रवर्तन दिनेश कुमार, सेवा प्रबंधक रोडवेज एसएल शर्मा, अमित नागर, कर अधिकारी सुधीर कुमार, सुनील शर्मा, मीनाक्षी जैन, अमित तिवारी, मुकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed