{"_id":"5b3a91e34f1c1b48578b4693","slug":"151530565091-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्षगांठ के मौके पर शूटर को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्षगांठ के मौके पर शूटर को किया सम्मानित
Updated Tue, 03 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
51 सौ रुपए नकद व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
कंकरखेड़ा। रोहटा रोड स्थित ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल की सोमवार को 15वीं वर्षगांठ धूमधाम व हर्षोंल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक प्रवीण कुमार गर्ग व प्रधानाचार्या प्रियंका गर्ग ने किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं इस दौरान प्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि स्कूल के कक्षा 10वीं के छात्र देवांश सांगवान पुत्र दिनेश सांगवान निवासी गांव अरनावली ने पल्हैड़ा स्थित शूटिंग रेंज में चल रही 9वीं प्री-स्टेट प्रतियोगिता को क्वालीफाइड कर लखनऊ में होने वाली प्री स्टेट प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया है। जो सितंबर माह में संपन्न होने जा रही है। देवांश के प्रतियोगिता क्वालीफाइड करने पर प्रबंधक प्रवीण कुमार गर्ग ने छात्र देवांश को 51 सौ रुपए नकद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान कोच निकिता बालियान, संदीप पाराशर, विपिन सांगवान, दिनेश सांगवान, जितेंद्र शर्मा, जयपाल सिंह, पिंकी, अमित रोहटा, प्रियंका गर्ग आदि मौजूद रहे।