फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मोमबती से लगी मकान में आग, दो मासूम झुलसने से बचे

मोमबती से लगी मकान में आग, दो मासूम झुलसने से बचे

Fri, 11 May 2018 01:56 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
मोमबती से लगी मकान में आग, दो मासूम झुलसने से बचे

विज्ञापन
मोमबत्ती से लगी मकान में आग, हादसा टला
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र की चमन कालोनी में बच्चे घर में जलती मोमबत्ती छोड़कर सो गए। जिससे मकान में आग लग गई। संयोग रहा कि बच्चे छत पर सो रहे थे वरना बड़ा हादसा हो सकता था। कालोनी वासियों ने आग पर काबू पाया।
चमन कालोनी में दो बहनें शगुफ्ता और आसमां अपने भाई उम्रदराज और जैद के साथ रहती हैं। शगुफ्ता की एक 10 साल की बेटी भी है। दोनों के पति की मौत हो चुकी हैं। वह मकान में ही छोटी सी परचून की दुकान भी चलाते है। परिजनों के अनुसार उम्रदराज कई दिन से बीमार है। बुधवार रात दोनों बहनें बीमार भाई के पास अस्पताल चली गई। घर में जैद (12) और बुशरा (10) घर पर अकेले थे।
विज्ञापन

रात को बिजली जाने पर दोनों बच्चों ने दुकान में मोमबत्ती जला ली थी, लेकिन दुकान बंद करते वक्त वे उसे बुझाना भूल गए और दोनों छत पर जाकर सो गए। देर रात मोमबत्ती से आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग की लपटें उठती देख शोर मचाया। इस बीच दोनों बच्चों की नींद भी खुल गई। वे भी छत से चीखने लगे। कालोनी वासियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया और दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग से दुकान और मकान का फ्रि ज, सहित काफी सामान जल गया। लोगों का कहना था कि यदि बच्चे छत की बजाय नीचे ही सो जाते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुसीबत में है परिवार
परिवार पर एक के बाद आफत टूट रही है। दोनों बहनों के पति की मौत हो चुकी है। जैसे-तैसे बहनें घर में ही सिलाई बुनाई करती हैं। घर में ही परचून की दुकान चलाकर किसी तरह परिवार का पेट पालती हैं। अब भाई उमदराज कई दिन से बीमार हैं, उसके इलाज पर खर्च हो रहा है। कालोनी वासियों का भी कहना था कि वे परिवार की हर संभव मदद करेंगे।

खास बातें:
- रात को मोमबत्ती जली छोड़ छत पर जाकर सो गए बच्चे
- लिसाड़ी गेट की चमन कालोनी में हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed