{"_id":"5af4aae64f1c1b58098b8f02","slug":"151525983974-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपतिजनक मैसेज भेजने पर पद से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपतिजनक मैसेज भेजने पर पद से हटाया
Updated Fri, 11 May 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। यूपी वाणिज्य कर मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन के एक पदाधिकारी को पद से हटा दिया गया है। उस पर आरोप है कि छह मई को व्हाट्स एप ग्रुप पर प्रांतीय महामंत्री और पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष के संबंध में अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मेसेज भेजा था। लिहाजा उन्हें पद से हटा दिया गया है। साथ ही प्राथमिक सदस्यता आजीवन समाप्त की गई है। विज्ञप्ति जारी कर इसकी सूचना दी गई है।
चलाया अभियान, कई पर कार्रवाई
मेरठ। वाणिज्य कर विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को शहर में कई जगह अभियान चलाकर बिना ईवे बिल या प्रपत्रों के वाहनों में माल ले जाने पर कार्रवाई की। परतापुर समेत कई स्थानों पर वाहन रोके गए और उनके प्रपत्र चेक किए गए। वाणिज्य कर के ज्वाइंट कमिश्नर ओमप्रकाश ने बताया कि जिन वाहनों के साथ पूरे प्रपत्र नहीं थे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है, जबकि जिनके प्रपत्र पूरे थे, उन्हें हिदायत देकर जाने दिया गया है।