{"_id":"5aad79e34f1c1b92778b5f99","slug":"151521318371-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेक मिले तो चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेक मिले तो चेहरे खिले
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंग लाया संघर्ष, चेक मिले तो चेहरे खिले
मेरठ। संघर्ष रंग लाया, आखिरकार तीन योजनाओं के किसानों को अतिरिक्त प्रतिकर का वितरण शनिवार से शुरू हो गया। 14 किसानों को आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार एवं विधायक सोमेंद्र तोमर ने चेक बांटे। आयुक्त ने कहा कि बाकी किसानों का हिसाब तैयार कर इस प्रक्रिया को पूरा किया जाए।
आयुक्त सभागार में चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। दरअसल गंगानगर, लोहियानगर तथा वेदव्यासपुरी के किसानों शताब्दीनगर के किसानों की तर्ज पर जमीन का मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे थे। कई बार आंदोलन हुआ और सहमति बनी कि अतिरिक्त प्रतिकर के बदले भूखंड दिए जाएंगे। जिन किसानों के भूखंड तीस मीटर से कम बन रहे हैं उन्हें रकम दी जाएगी। इन्हीं 14 किसानों को आयुक्त सभागार में चेक बांटे गए। कुल चिह्नित 1962 किसान परिवारों में से 14 को 10 लाख 10 हजार 105 रुपये के चेक आयुत डॉ. प्रभात कुमार एवं विधायक सोमेंद्र तोमर ने बांटे। इस अवसर पर किसानों ने आयुक्त व विधायक पर पुष्प वर्षा कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने कहा यह किसानों के भरोसे की जीत है। किसानों ने अपने हक की लड़ाई लड़ी पर इसके लिए बेहद धैर्य का परिचय दिया, जिसका उन्हें आज फल प्राप्त हो रहा है।
विधायक सोमेंद्र तोमर ने कहा कि प्रदेश की सरकार किसान हितैषी है। मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में काफी कदम उठाए हैं और वह किसानों को पीड़ा को समझते है, इसलिए जब उनके समक्ष यह प्रकरण लाया गया तो उन्होंने किसानों को मुआवजा दिये जाने की सैद्धांतिक सहमति दी। इस अवसर पर सचिव एमडीए राजकुमार, वित्तर नियंत्रक वसी मोहम्मद, तहसीलदार मनोज सिंह, सुरेंद्र भड़ाना, पोपीन प्रधान, तेजपाल सिंह, विनोद चेयरमैन, अशफाक अली, जागेश्वरी देवी, चंदन आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
इन किसानों को मिले चेक
वेद व्यासपुरी के 546, लोहियानगर के 700 व गंगानगर के 615 किसानों को इसके लिए चुना गया है। एमडीए वीसी साहब सिंह के मुताबिक वेदव्यासपुरी के 04 किसान धर्मवीर, फूलवती के पौत्र राकेश, रमेश तथा दीपक, लोहिया नगर के 07 किसान अनवरी, बाबू खां, ताहिरा, ताहिर, शाहिद, आबिद, राशिद तथा गंगानगर के 03 किसान सूदन बोबिंदर तथा भूपिंदर को चेक दिए गए।
16 लाख निर्मल हिंडन को
इस मौके पर संयुक्त किसान संघर्ष समिति के महामंत्री हरविंदर सिंह ने विधायक एवं आयुक्त का आभार जताते हुए कहा कि आने वाले दिनों में निर्मल हिंडन अभियान के लिए किसानों की ओर से 16 लाख रुपये दिए जाएंगे।