फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एक्शन में सिस्टम, जाम से मुक्त होगा शहर का दिल

एक्शन में सिस्टम, जाम से मुक्त होगा शहर का दिल

Wed, 28 Feb 2018 01:32 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
एक्शन में सिस्टम, जाम से मुक्त होगा शहर का दिल
मेरठ। शहर के दिल आबूलेन को जाम से मुक्त करने के लिए कैंट बोर्ड और ट्रैफिक पुलिस ने एक्शन प्लान तैयार किया है। आबूलेन पर जो वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल में नहीं खड़ा होगा, उसे ट्रैफिक पुलिस क्रेन से खींचकर पुलिस लाइन ले जाएगी। बेगमपुल पर आबूलेन पुलिस चौकी के सामने बेतरतीब ढंग से बना डिवाइडर भी टूटेगा।
विज्ञापन

कैंट बोर्ड ऑफिस में मंगलवार को कैंट बोर्ड के चीफ एक्जीक्यूटिव इंजीनियर (सीईई) अनुज सिंह और एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी के बीच बैठक में कई निर्णय लिए गए। एसपी ट्रैफिक ने कहा कि आबूलेन पर निर्धारित पार्किंग स्थल है। लेकिन उसके बावजूद अब भी काफी लोग पार्किंग में वाहन खड़े करने की बजाय आबूलेन पर सड़क किनारे वाहन खड़े कर रहे हैं। इसको लेकर लोगों का कहना होता है कि शाम को पार्किंग स्थल पर अंधेरा रहता है। वहां पर रास्ता भी खराब है। इस पर सीईई ने इंजीनियर को वहां पर लाइट लगाने, रास्ता दुरुस्त कराने और आबूलेन पर जगह-जगह नो पार्किंग के बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नए सिरे से बनेगा डिवाइडर
एसपी ट्रैफिक और सीईई निरीक्षण करने बेगमपुल पहुंचे। यहां चौकी के सामने बेतरतीब ढंग से बना डिवाइडर तोड़कर नए सिरे से बनाने का फैसला लिया गया। अधिकारियों के अनुसार इस डिवाइडर की वजह से काफी जगह का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है, इसी वजह से चौराहे पर भी जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिवाइडर पर खानाबदोश
बेगमपुल चौराहे से जीरो माइल की तरफ डिवाइडर पर खानाबदोश परिवारों का कब्जा देखकर एसपी ट्रैफिक हैरान रह गए। जिस तरह से डिवाइडर के बीच में यहां लोग रह रहे हैं, उससे किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। एसपी ट्रैफिक ने परिवारों से इसे खाली कराने को कहा तो वे घर नहीं होने की बात करने लगे। इस पर सीईई ने उन्हें हाट बाजार में शिफ्ट करने का आश्वासन दिया। अन्य कई जगहों पर भी अतिक्रमण चिह्नित किया गया।

हाईकोर्ट ने मांगा कैंट बोर्ड से जवाब
मेरठ। आबूलेन पर पार्किंग की जगह पर फड़ बनाने के मामले में दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने कैंट बोर्ड से जवाब मांगा है। आबूलेन पर होटल अमृत के पीछे करीब 1180 मीटर जमीन पर सन 2015 में पार्किंग बनाना तय हुआ था। दुकानदारों ने भी राहत की सांस ली थी। लेकिन बाद में बोर्ड बैठक में इस जमीन पर लालकुर्ती बाजार की तरह 84 फड़ें बनाने का प्रस्ताव पास कर दिया था, जिसका अब यहां काम चल रहा है। व्यापारी दबी जुबान से इसका विरोध कर रहे थे। इसे लेकर आरटीआई एक्टिविस्ट लोकेश खुराना ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर पार्किंग की जगह बताते हुए फड़ बनाने का कार्य रुकवाने की मांग की थी। मंगलवार को इस मामले में हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए कैंट बोर्ड से 20 मार्च तक जवाब देने को कहा है। साथ ही लोकेश खुराना से मौके के रंगीन फोटोग्राफ जमा कराने को कहा है।
- कैंट बोर्ड ऑफिस में एसपी ट्रैफिक और सीईई के बीच हुई बैठक
- बेगमपुल पर बेतरतीब ढंग से बना डिवाइडर टूटेगा, पार्किंग में ही खड़े होंगे वाहन
- आबूलेन पर जो वाहन पार्किंग में नहीं खड़े होंगे उन्हें क्रेन से उठवाएगी ट्रैफिक पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed