फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   किठोर विधान सभा से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में होगे दस हजार लोग शामिल, सतबीर त्यागी

किठोर विधान सभा से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में होगे दस हजार लोग शामिल, सतबीर त्यागी

Fri, 05 Jan 2018 10:17 PM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
किठोर विधान सभा से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में होगे दस हजार लोग शामिल, सतबीर त्यागी
खरखौदा।
विज्ञापन

मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल में छह जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी ने शुक्रवार को कस्बे तथा कई गांवों में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को शामिल होने का आवाह्न किया। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष कई मांगे भी रखेंगे।

मोहिउद्दीनपुर गन्ना मिल के विस्तारीकरण एवं उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का छह जनवरी को कार्यक्रम है। इसी को लेकर शुक्रवार को भाजपाइयों ने कस्बा में रामनिवास त्यागी के आवास पर बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि रहे किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में करीब आठ से दस हजार लोग शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि गन्ना मिल की क्षमता बढ़ने से क्षेत्र के किसानों का गन्ना इंडेंट बढे़गा। जिससे किसानों का खेतों में सड़ रहा गन्ना जल्द से जल्द मिल पहुंचेगा तथा किसान समय रहते गेहूं की बुआई कर सकेंगे। मिल से विस्तार से साथ-साथ यहां 15 मेगावाट विद्युत उत्पादन भी होगा। जिससे क्षेत्र में बिजली की समस्या कम होगी। इस मिल से किठौर विधानसभा क्षेत्र समेत कई विधानसभाओं क्षेत्रों का किसान जुडे़गा। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष कई मांगे भी रखी जाएंगी। जिसमें खरखौदा में सब्जी मंडी, शाहजहांपुर में फल मंडी, माछरा को तहसील बनाने एवं क्षेत्र के कई गांवों से होकर गुजर रही काली नदी में पूरे मेरठ शहर सहित कई फैक्ट्रियों का गंदा पानी बहता है। जिससे क्षेत्र के कई गांवों का भूजल गंदा हो गया है। जिसे कई गांवों में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां फैल रही हैं। उसकी सफाई कराकर उसमें स्वच्छ पानी छोड़ने की भी मांग रखी जायेगी। एनएचएआई के निर्माण में अवरुद्ध हो रहे कई गांवों के रास्तों पर भी चर्चा की जाएगी। विधायक ने खरखौदा समेत क्षेत्र के सभी गांवों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को पहुंचने का आह्वान किया है। इस मौके पर रोबिन गुर्जर, डा. संजय प्रजापति, अशोक त्यागी, टिकेंद्र चौधरी, धनप्रकाश, रामफल छिलेरिया, महेंद्र खंदावली, गौरव गर्ग, आनंद त्यागी, राजीव त्यागी, राहुल गुप्ता, अनिरुद्ध, अंकित मुखिया एवं दीपक दीक्षित सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed