फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मंडलायुक्त ने एसडीएम सरधना को नाले में गोबर बहाने वाले डेयरी संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिये 16-54-53

मंडलायुक्त ने एसडीएम सरधना को नाले में गोबर बहाने वाले डेयरी संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिये 16-54-53

Fri, 05 Jan 2018 10:01 PM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने एसडीएम सरधना को नाले में गोबर बहाने वाले डेयरी संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिये 16-54-53
सरधना।
विज्ञापन

नगर में डेयरी का गोबर नालों में बहाने वाले संचालकों के खिलाफ मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने सख्त रुख अपना लिया है। कुछ डेयरी संचालकों द्वारा पशुओं का गोबर समर्सिबल के पानी के जरिए नालों में बहाया जा रहा है। इससे पानी के दुरुपयोग के साथ नाले चोक हो रहे हैं। यह समस्या कई वर्षों से बनी हुई है। इस मामले में कुशावली रोड शिवशक्तिनगर के लोगों ने शिकायत भेजी थी। इस पर बीती तीन जनवरी को मंडलायुक्त ने एसडीएम राकेश कुमार सिंह को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। मंडलायुक्त ने दस दिन के भीतर कार्रवाई करके अवगत कराने का भी आदेश दिया है। वहीं, प्रत्येक डेयरी पर बीस हजार रुपये का जुर्माना वसूलने और मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया है। पालिका ईओ को डेयरी नगर के रिहायशी क्षेत्र से बाहर शिफ्ट कराने का भी आदेश दिया।

नगर के नालों में गोबर बहाने वाले डेयरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मंडलायुक्त ने एसडीएम सरधना राकेश कुमार सिंह को आदेश जारी किया है। मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने दस दिन के भीतर की गई कार्रवाई से अवगत कराने के भी कहा है। मंडलायुक्त ने शिव शक्तिनगर के लोगों के शिकायती पत्र पर संज्ञान लिया है। शिवशक्तिनगर के लोगों ने मंडलायुक्त से गंदगी और जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिलने पर पलायन करने की चेतावनी दी थी। उन्होंने इस मामले में तहसील, जिला, मंडल, सीएम और पीएम कार्यालय को पत्र भेजकर समाधान कराए जाने की मांग की। तमाम शिकायत के बावजूद मंडलायुक्त ने सख्त कार्रवाई कराने के लिए एसडीएम सरधना राकेश कुमार सिंह को आदेश दिया है। मंडलायुक्त ने नगर की सभी डेयरी संचालकाें पर प्रति डेयरी बीस हजार रुपये का जुर्माना लगाए जाने और सरधना थाने पर 133 सीआरपीसी की कार्रवाई के तहत तत्काल मुकदमा दर्ज कराने और जुर्माने की वसूली तत्काल करने का आदेश जारी किए हैं। जिससे डेयरी से समर्सिबल के पाइप द्वारा पानी नहीं बहाया जा सके। तीन जनवरी को मंडलायुक्त द्वारा जारी आदेश शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय पहुंच गया। मंडलायुक्त ने आदेश की एक प्रति पालिका ईओ को भेजी। जिसमें नगर के रिहायशी क्षेत्र से बाहर डेयरी शिफ्ट करने का आदेश जारी किया है। इस संबंध में एसडीएम राकेश कुमार सिंह का कहना है कि नगर में गंदगी गंभीर समस्या बन गई है। जल्द ही डेयरी का गोबर युक्त पानी नालों में बहाने वालों को संचालकों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जायेगा और जुर्माने की वसूली भी की जायेगी। नगर की सफाई व्यवस्था पर दोषी डेयरी संचालकों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा। वहीं, मंडलायुक्त द्वारा जुर्माना वसूली और कानूनी कार्रवाई पर नगर के कुछ लोगों का कहना है कि पूर्व में लगाए जुर्माने की न तो वसूली हो सकी थी और न ही दर्ज कराए मुकदमे में कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई तहसील प्रशासन द्वारा की गई थी। हालांकि इस बार मंडलायुक्त द्वारा जारी आदेश का असर दिखाई देगा ऐसी शिकायतकर्ताओं को उम्मीद है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
मंडलायुक्त ने दस दिन के भीतर की गई कार्रवाई से एसडीएम सरधना को अवगत कराने को कहा
नालों में गोबर बहाने वाले डेयरी संचालकों पर सख्त कार्रवाई के आदेश एसडीएम को जारी किए
शिवशक्तिनगर के लोगों की शिकायत पर मंडलायुक्त ने लिया मामले में संज्ञान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed