{"_id":"5a4fa66d4f1c1b346f8b528f","slug":"15151695611-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौराला शुगर मिल में तौल की जांच करने पहुंचा दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौराला शुगर मिल में तौल की जांच करने पहुंचा दल
Updated Fri, 05 Jan 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुगर मिल में तौल की जांच करने पहुंचा दल
दौराला। निरीक्षण दल ने चीनी मिलों के तौल केंद्र की जांच की। मुरादाबाद मंडल के उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्रा, दिलीप सिंह, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, गन्ना विकास परिषद् चांदपुर द्वारा चीनी मिल के क्रय केंद्र निहोरी ए, निहोरी बी, बातनोर ए का निरीक्षण किया गया। क्रय केंद्रों पर तौल कांटे सही पाए गए। वहीं, इसके अलावा दौराला मिल गेट के तौल कांटों का भी निरीक्षण किया गया। गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली का वजन से मिल गेट के अलग अलग तौल कांटों पर कामन बांट रखकर तौल किया गया। सभी कांटों पर तौल सही पाई गई। निरीक्षण टीम द्वारा केन यार्ड में गन्ना किसानों से ठंड से बचाव के लिए अलाव व किसान शेड तथा पेयजल आदि व्यवस्थाओं का मुआयना किया गया। वहीं, व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई। निरीक्षण के दौरान रिपुदमन, अभिषेक तोमर आदि रहे।