{"_id":"5a4f958e4f1c1b5c248b6813","slug":"151516524114-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएलएम इंटर कॉलेज के प्लेटिनम जुबली पर मैराथन दौड का आयेजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएलएम इंटर कॉलेज के प्लेटिनम जुबली पर मैराथन दौड का आयेजन
Updated Fri, 05 Jan 2018 08:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानीखुर्द।
सीएलएम इंटर कॉलेज के प्लेटिनम जुबली अवसर पर विद्यालय में शुक्रवार को तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम के पहले दिन यज्ञ और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
जानीखुर्द स्थित सीएलएम इंटर कॉलेज की स्थापना 75 वर्ष पूर्व की गई थी। शुक्रवार से कॉलेज में तीन दिवसीय प्लेटिनम जुबली कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन यतींद्र मिश्रा द्वारा ध्वजारोहण करके की गई। इसके बाद विद्यालय प्रांगण में बरनावा लाक्ष्यागृह संस्कृत विद्यालय के आचार्य अरविंद शास्त्री द्वारा यज्ञ किया गया। इस दौरान आचार्य अरविंद शास्त्री ने यज्ञ के फायदों के बारे में भी बताया। यज्ञ में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह, नरेश पालीवाल, हरि सिंह, डोरीलाल शर्मा, मंगतराम त्यागी, हरिओम प्रधान आदि उपस्थित रहे। प्लेटिनम जुबली कार्यक्रम के दौरान मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ को प्रधानाचार्य सुदीप शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन दौड़ में प्रथम स्थान रविकुमार कक्षा ग्यारह, द्वितीय स्थान कक्षा ग्यारह के ही अभिषेक ने और तृतीय स्थान संयुक्त रूप से शुभम और नीरज ने प्राप्त किया। कॉलेज के प्रधानाचार्य सुदीप शर्मा के अनुसार छह जनवरी को कार्यक्रम के मुख्यअतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी और सात जनवरी के कार्यक्रम की मुख्यअतिथि प्रदेश सरकार में महिला व परिवार कल्याण मातृ एवं शिशु कल्याण और पर्यटन कैबिनेट मंत्री डॉ. रीता बहुगणा जोशी होगी।
मुख्य बातें
जानी के सीएलएम इंटर कॉलेज के 75 वर्ष पूरे हुए
डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी और डॉ. रीता बहुगुणा जोशी होंगी मुख्य अतिथि