{"_id":"5a4bf2a44f1c1b96368b81ee","slug":"151514926756-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी की जनसभा को भाजपा ने झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी की जनसभा को भाजपा ने झोंकी ताकत
Updated Wed, 03 Jan 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 6 जनवरी को मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल में होने वाली जनसभा की तैयारी के लिए भाजपाइयों ने ताकत झोंक दी है। लगातार बैठकों के दौर के बीच पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भीड़ जुटाने का लक्ष्य सौंपा जा रहा है।
मंगलवार शाम सर्किट हाउस में जनसभा के प्रभारी और क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोगा और प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विनी त्यागी ने बैठक ली। दोनों नेताओं ने महानगर और जिले के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक में रैली को सफल बनाने के लिए भीड़ जुटाने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने अब तक की तैयारियों पर समीक्षा की। विधानसभावार कार्यकर्ताओं को रैली में लाने का लक्ष्य दिया। बैठक में विधायक सत्यवीर त्यागी, विधायक डा. सोमेंद्र तोमर, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, विमल शर्मा, अनिल खेड़ा, अजित चौधरी, केके शुक्ला, संजय त्यागी, संदीप प्रधान, हरेंद्र कुमार, कपिल शर्मा, मनिंदर पाल सिंह, अजय भराला, अमित मोहन गुप्ता, संजीव बंसल, इंद्रपाल बजरंगी आदि उपस्थित रहे।
वहीं, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने भैसाली मैदान के सामने स्थित अपने कार्यालय पर कैंट क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने कैंट क्षेत्र से रिकार्ड भीड़ जुटाने का आह्वान किया। इसमें विवेक रस्तोगी आदि मौजूद रहे। वहीं, महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग ने भी अपने आवास पर महानगर पदाधिकारियों की बैठक ली। जिसमें रैली की तैयारियों पर समीक्षा की गयी। उन्होंने महानगर से रैली में 20 हजार की भीड़ का लक्ष्य तय किया। इस बैठक में महानगर उपाध्यक्ष ललित नागदेव, अजय गुप्ता, वीर सिंह कर्दम, राकेश सिरोही, सीमा श्रीवास्तव, मंजू पटेल, सुधीर गुर्जर, मयंक जैन आदि मौजूद रहे।