{"_id":"5a4559724f1c1bce408bfc45","slug":"151514494322-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धीमा चल रहा जीएसटीएन पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धीमा चल रहा जीएसटीएन पोर्टल
Updated Fri, 29 Dec 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
रिटर्न भरने की तारीख बढ़ाने की मांग
मेरठ। टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने वाणिज्य कर के एडिशनल कमिश्नर और जिलाधिकारी के माध्यम से वित्त मंत्री को पत्र लिखा है। इसमें जीएसटीएन पोर्टल पर आ रही समस्याओं के निराकरण की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष खुशीराम शर्मा और महामंत्री विशाल कपूर का कहना है कि जुलाई से सितंबर तक का जीएसटीआर-1 दाखिल करने के लिए 31 दिसंबर 2017 अंतिम तारीख निर्धारित की गई है, लेकिन पोर्टल सही से न चलने और पिछले जीएसटी रिटर्न दाखिल करने में आ रही दिक्कतों के चलते जीएसटीआर-1 दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2018 कर दी जाए। यदि यह विलंब से दाखिल हो तो किसी प्रकार विलंब शुल्क या पेनाल्टी न लगाई जाए। इसके अलावा ट्रेंस-1 दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर निर्धारित है, लेकिन इस संबंध में कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। पोर्टल की धीमी गति के कारण वे ट्रेंस-1 दाखिल नहीं कर पा रहे हैं।