{"_id":"5a1581f84f1c1b72548bebd4","slug":"151511358968-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार करते युवक को वाहन ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पार करते युवक को वाहन ने रौंदा
Updated Wed, 22 Nov 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंकरखेड़ा। एनएच-58 स्थित शोभापुर गांव के सामने मंगलवार देर रात सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने एक युवक को रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार गांव पुरा मंसूरपुर मुजफ्फरनगर निवासी नितिन त्यागी (31) पुत्र रामेश्वर त्यागी गांव में खेती करता था। नितिन मंगलवार सुबह गाजियाबाद रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर निकला था। देर रात वहां से लौटकर शोभापुर गांव में अपने एक परिचित के पास जा रहा था। इस दौरान सड़क पार करते समय नितिन किसी वाहन की चपेट में आ गया। इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने बुधवार को बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
इकलौता बेटा था नितिन
परिजनों ने बताया कि नितिन परिवार में इकलौता बेटा था। उसकी मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। मां मिथलेश और पिता रामेश्वर के अलावा बहनों नेहा, मोनिका और आरती का रो रोकर बुरा हाल था। घर में सबसे छोटा होने के चलते परिवार के लोग नितिन को सबसे ज्यादा प्यार करते थे।