फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   खबर का फालोअप

खबर का फालोअप

Fri, 03 Nov 2017 02:43 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबर का फालोअप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मेरठ।
नियमों का उल्लंघन कर एक ही समिति के किसानों को भुगतान करने के मामले में चौतरफा घिरी किनौनी शुगर मिल को शुक्रवार को संपूर्ण गन्ना बकाये का भुगतान करना है। गन्ना विभाग की सख्ती के बाद मिल प्रबंधन ने शुक्रवार तक बाकी 50 करोड़ 36 लाख रुपये का भुगतान करने का आश्वासन दिया था। गन्ना विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भुगतान नहीं करने पर मिल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गन्ना विभाग के संरक्षण में किनौनी शुगर मिल ने समानुपातिक गन्ना खरीद और भुगतान का नियम तोड़कर नई परिपाटी को जन्म दिया है। मिल ने पेराई सत्र 2016-17 का दौराला, मलकपुर व बागपत गन्ना विकास समिति के किसानों का भुगतान छोड़कर मलियाना गन्ना समिति के किसानों का संपूर्ण भुगतान कर दिया है। अमर उजाला ने मामले को प्रमुखता से उठाया। वहीं किसानों ने शुगर मिल के खिलाफ प्रदर्शन किया था और रालोद ने मामले की शिकायत मंडलायुक्त से की थी। मामला गन्ना आयुक्त तक पहुंचने पर सख्त हुए गन्ना विभाग ने मिल के खिलाफ शिकंजा कस रखा है। उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह का कहना है कि मिल प्रबंधन ने शुक्रवार तक पूरा भुगतान करने का आश्वासन दे रखा है। अगर मिल ने ऐसा नहीं किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गंगा स्नान के बाद होगा आंदोलन
रालोद के पूर्व संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि मिल क्षेत्र के किसान इस समय गंगा स्नान के लिए गए हुए हैं। शनिवार तक सभी किसान गंगा लौटकर आ जाएंगे। सोमवार से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। गन्ना विभाग और शुगर मिलों को किसानों का उत्पीड़न नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
तीन समितियों को छोड़कर मलियाना समिति का भुगतान करने पर घिरी है किनौनी मिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed