फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गाय की पूजा कर मनायी गोपाष्टमी

गाय की पूजा कर मनायी गोपाष्टमी

Sun, 29 Oct 2017 02:26 AM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
गाय की पूजा कर मनायी गोपाष्टमी
गाय की पूजा कर मनाई गोपाष्टमी
विज्ञापन

मेरठ। गोपाष्टमी का त्योहार गाय की पूजा करके मनाया गया। शहर में गोशाला के साथ ही अन्य स्थानों पर भी गाय की पूजा की गई।
दिल्ली रोड स्थित गोपाल गोशाला परिसर में गोपाष्ठमी के अवसर पर हवन यज्ञ किया गया। इसके उपरांत गाय के चरण वंदन और तिलक किया गया। सभी भक्तों ने परिक्रमा करके पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने जहां गाय के चरण पखारे वहीं गाय को वस्त्र, फल फूल आदि अर्पित किए। इस दौरान पं. सुरेंद्र झा ने गोपाष्ठमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कथा कही। उन्होंने कहा कि कालांतर में एक बार ब्रह्मा जी को भ्रम हो गया कि श्री कृष्ण भगवान विष्णु के अवतार नहीं हो सकते हैं। उन्होंने परीक्षा लेने के लिए गायों व ग्वालों को पहाड़ के एक कंदरे में छुपा दिया। गोकुलवासी सप्तऋषि के पास पहुंचे। उन्होंने बताया कि इसका एक समाधान विष्णु अवतार श्री कृष्ण के पास है। सभी ग्रामवासी विनय करने श्री कृष्ण के पास पहुंचे। भगवान श्री कृष्ण ने अपनी योग माया से यथावत ग्वालों व गायों को फिर से विचरण की स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया। ब्रह्मा जी यह देखने पहुंचे की कृष्ण ने क्या उपाय किया। ग्वाल बाल और गायों को पूर्व की भांति विचरते देखा और फिर वहीं पहाड़ी की तरफ पहुंचे जहां उन्होंने ग्वाल और गायों को छुपाया था। इस लीला को देखकर उनका भ्रम दूर हो गया। तभी से कार्तिक शुक्ल अष्टमी को ग्वालों व गायों की महिमा के उद्देश्य से उत्सव के रूप में मनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर गोशाला कार्यकारिणी अध्यक्ष बिजेंद्र अग्रवाल, कृष्ण गोपाल सिंहल, गोपाल सिंघल, किशन मोहन गोयल, उमेश चंद्र पांडेय आदि मुख्य रहे। इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की ओर से गोपाष्टमी पर्व पर गो पूजन का कार्यक्रम वेस्ट एंड रोड स्थित सिद्ध पीठ संकट मोचन हनुमान श्री बालाजी मंदिर पर मनाया गया। इस दौरान महंत महेंद्र दास महाराज सुदर्शन चक्र महाराज, महानगर मंत्री गोपाल शर्मा, अपर जिलाधिकारी नगर, संगठन के प्रांत सह मंत्री राजकुमार डोंगर, निमेश वशिष्ठ, प्रवीन राणा, नीरज गोयल, सचिन कंसल, अंकित त्रिपाठी, चंदन यादव, राहुल जैन, शुभम पंडित, चिराग शर्मा, सचिन गुप्ता, नितिन बालाजी आदि मौजूद रहे।
खास बात
शहर में गोशाला सहित कई स्थानों पर की गई गाय की पूजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed