फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नगर पंचायत बहसूमा के लोगों ने राशन कार्ड न बनने की शिकायत एसडीएम से की।

नगर पंचायत बहसूमा के लोगों ने राशन कार्ड न बनने की शिकायत एसडीएम से की।

Thu, 04 Jan 2018 09:21 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 09:21 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत बहसूमा के लोगों ने राशन कार्ड न बनने की शिकायत एसडीएम से की।
मवाना। नगर पंचायत बहसूमा के लोगों ने तहसील में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर राशन नहीं मिलने की बात कहते हुए राशन कार्ड बनवाने संबंधी शिकायत की। उन्हें पात्र होते हुए भी राशन नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि कस्बे के वार्ड 4, 6 और 7 के लोग इस समस्या से परेशान हैं।
विज्ञापन

कस्बा बहसूमा के लोगों ने बृहस्पतिवार को तहसील में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया। उन्होंने एसडीएम को बताया कि कस्बे के लोग पात्र होते हुए भी राशन प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। बताया कि कस्बे में सरकारी सस्ते गल्ले की पांच दुकानें हैं। दो वर्ष पूर्व उपभोक्ताओं ने राशन कार्ड बनवाने के लिए फार्म भरे थे। इसके बावजूद उनके राशन कार्ड नहीं बन पाए। जिस कारण कस्बे के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीपीएल सूची में शामिल लोगों को भी राशन नहीं मिलने की शिकायत है। करीब छह माह पूर्व राशन की एक दुकान निलंबित होने की जानकारी होते हुए बताया कि उसको मैसर्स अंगूरचंद से अटैच कर दी गई। अगले वार्ड में दुकान अटैच करने पर उपभोक्ता वहां पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। जिसमें वार्ड 4, 6 एवं 7 उपभोक्ता शामिल बताए। गरीबों को राशन दिलाने की मांग करते हुए कस्बे के सभासद रेशमा, राजू राठी, विंदरपाल, मोबिन सलमानी, सभासद मोहित, विनिता एवं विजेंद्र आदि ने एसडीएम मवाना से शिकायत की।
विज्ञापन


बस ने दूसरी बस में टक्कर मारी
मवाना। एक रोडवेज बस ने दूसरी बस को टक्कर मार दी। जिससे बस में सवार एक व्यक्ति को मामूली चोट आई। नगर में मेरठ-हस्तिनापुर रोड से फलावदा चौक से जा रही मेरठ डिपो की बस ने आगे जा रही एक अन्य बस को टक्कर मार दी। जिससे आगे वाली बस में बैठे एक यात्री को मामूली रूप से चोट आई। पीड़ित ने बगैर कार्रवाई किए चला गया। एसएसआई भरतलाल शाह का कहना कि इस संबंध में थाने में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed