फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   विरोध के बीच नगर निगम ने खाली कराई ग्रीन बेल्ट

विरोध के बीच नगर निगम ने खाली कराई ग्रीन बेल्ट

Mon, 18 Sep 2017 02:31 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
विरोध के बीच नगर निगम ने खाली कराई ग्रीन बेल्ट
मेरठ। जागृति विहार में हरित पट्टी पर भाजपा नेता द्वारा किए गए अवैध कब्जे पर रविवार को नगर निगम का बुलडोजर चल गया। इस दौरान भीड़ द्वारा किया गया विरोध पुलिस फोर्स के सामने बेअसर रहा।
विज्ञापन

आबूनाला पटरी की तरह जागृति विहार में भी हरित पट्टी लोगों के कब्जे में थी। जहां पूर्व में पशु डेरियों को हटाया जा चुका है, वहीं रविवार को नगर निगम के चीफ इंजीनियर कुलभूषण वार्ष्णेय, संपत्ति अधिकारी राजेश कुमार, लेखपाल कुंवरपाल, राजकुमार, अपर नगर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल के साथ सुबह सात बजे आरोग्य धाम पर बुलडोजर लेकर पहुंचे। जैसे ही अवैध निर्माण को ढहाने की तैयारी की गयी तो भाजपा नेता दिगंबर सिंह ने कुछ लोगों के साथ विरोध शुरू कर दिया। काफी देर तक हंगामा होता रहा। लेकिन निगम अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि अतिक्रमण हर कीमत पर हटेगा। उसके बाद लोगों ने कदम पीछे खींचने शुरू कर दिए। दो घंटे तक चले अभियान के बाद हरित पट्टी को खाली करा दिया गया। चीफ इंजीनियर का कहना है कि हरित पट्टी पर पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed