{"_id":"59baf1f84f1c1b99688b49cd","slug":"151505423864-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमेंद्र तोमर ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांगा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमेंद्र तोमर ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांगा पत्र
Updated Fri, 15 Sep 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र
मेरठ।
दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर कई बिंदुओं पर मांग पत्र सौंपा। इसमें औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता से दूर करने की मांग प्रमुख रही। मुख्यमंत्री ने सभी मांगों पर विचार का आश्वासन दिया।
डॉ. सोमेंद्र तोमर ने मुख्यमंत्री से कहा कि आवास एवं विकास परिषद द्वारा निर्मित कॉलोनियों में संचालित अस्पतालों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को नियमित करने की नई नीति बनाई जाए। इसके अलावा उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में आने वाले औद्योगिक क्षेत्र का मुद्दा भी उठाया। कहा कि मेरठ एक बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है, जहां पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेलकूद का सामान, बुनकर उद्योग, कैंची उद्योग, खादी उद्योग, विद्युत उपकरणों जैसे कई उद्योग हैं। लेकिन इस औद्योगिक क्षेत्र को मूलभूत सेवाएं नहीं मिल रही हैं। इसलिए औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा एक विशेष पैकेज दिया जाए। इसके साथ ही शताब्दी नगर में कई वर्षों से धरने पर बैठे किसानों के लिए भी जल्द से जल्द मुआवजा दिलवाने की मांग की। वहीं शास्त्रीनगर एल ब्लॉक निवासी ज्वैलर्स राजेश देवी वर्मा की पुत्री कनक वर्मा की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी, और इनके ससुर की भी उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी थी। लेकिन इस परिवार को आज तक आर्थिक सहायता नहीं मिली है, इसके लिए भी विधायक ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया।
खास बात
औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने सहित कई उठाई मांग