फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शादी वाले घर में सिलेंडर फटा, 12 झुलसे

शादी वाले घर में सिलेंडर फटा, 12 झुलसे

Tue, 04 Jul 2017 03:35 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 03:35 AM IST
विज्ञापन
शादी वाले घर में सिलेंडर फटा, 12 झुलसे
मेरठ। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। परिवार के लोग शादी का सामान उतार रहे थे। अचानक घर में सिलेंडर फट गया व भीषण आग लग गई। परिवार के चार मासूम समेत 12 लोग आग में झुलस गए। चीख पुकार मच गई तो आसपास के लोग दौड़े। लोगों ने आग में कूदकर परिवार को आग से निकाला। झुलसे लोगों को तीन अलग अलग निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

हादसा लिसाड़ीगेट क्षेत्र के ऊंचा सद्दीकनगर में हुआ है। मजहर पुत्र जमीन की मंगलवार सुबह खतौली बारात जानी थी। सोमवार शाम को लड़की पक्ष दहेज का सामान लेकर सद्दीकनगर मेें आए हुए थे। परिवार में खुशी का माहौल था। मोहल्ला सजा हुआ था। मजहर की भाभी शबाना पत्नी अजहर रसोई में चाय बना रही थी। तभी अचानक सिलेंडर की गैस लीक हुई और उसने आग पकड़ ली। आग ने भयावह रूप ले लिया। महिला ने शोर मचाया तो परिवार के लोग दौड़े। इससे पहले परिवार के लोग आग पर काबू पाते कि सिलेंडर फट गया।
विज्ञापन

देखते देखते पूरे मकान में आग लग गई। परिवार के लोग आग में झुलसे तो चीख पुकार मच गई। लोगों ने सबमर्सिबल चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया। परिवार को आग से निकाला। इस आग में मजहर, नौशाद, शबाना और तीन बच्चे अय्या(3), नेहा (3) पुत्री अजहर, अदनान (7) पुत्र अजहर, सादिका (4) पुत्री इकरार समेत 12 लोग झुलसे है। लोगों ने नेहा को केएमसी, नौशाद, सादिका, अय्या को इंद्रप्रस्थ हॉस्पिटल और अन्य को सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे बाद फायरब्रिगेड पहुंची
लोगों की सूचना के एक घंटे बाद फायरब्रिगेड मौके पर पहुंची। तंग गली के चलते गाड़ी अंदर नहीं गई। जिस पर फायर कर्मी पैदल ही अजहर के मकान तक पहुंचे। फायरकर्मियों ने पाइपों को बिछाकर पानी पहुंचाया और आग पर काबू पाया। फायरब्रिगेड के देरी से पहुंचने पर लोगों ने हंगामा भी किया। जानकारी पर लिसाड़ीगेट पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस ने लोगों को समझाया, तब जाकर मामला शांत हुआ।
दूल्हा झुलसा, सामान जला
पुलिस के मुताबिक इस आग में दूल्हा मजहर 30 प्रतिशत जल गया। दहेज में आया सामान भी जलकर राख हो गया। मजहर और उसका भाई एक ही मकान में रहते है। दो मंजिला मकान जल गया, जिसमें लगभग सारा सामान जला है। पुलिस ने बताया कि झुलसे दो बच्चों के हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस भी आग में कूदी
आग की सूचना पर पिल्लोखड़ी पुलिस चौकी के सुरेशचंद शर्मा, दरोगा मनोज कुमार समेत आठ पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जान पर खेलकर परिवार को बचाया। मोहल्ले में सच संस्था के कार्यकर्ता आसिफ भारती और युवा सेवा समिति अध्यक्ष बदर अली ने परिवार को बचाने में अपना सहयोग दिया। एंबुलेंस को बुलाकर परिवार को अस्पताल तक पहुंचवाया।
खास बात
- झुलसने वालों में चार मासूम और महिलाएं भी
- स्थानीय लोगों ने आग में कूदकर परिवार को बचाया
- लिसाड़ी गेट के ऊंचा सद्दीकनगर में हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed