फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   केके पब्लिक स्कूल में ग्रांड पेरेंटस-डे मनाया गया

केके पब्लिक स्कूल में ग्रांड पेरेंटस-डे मनाया गया

Sat, 30 Dec 2017 08:17 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
केके पब्लिक स्कूल में ग्रांड पेरेंटस-डे मनाया गया
सरधना। गंज बाजार स्थित केके पब्लिक स्कूल में शनिवार को ग्रांड पेरेंट्स डे मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रिटायर्ड इन्कम टैक्स कमिश्नर एवं स्कूल प्रबंधक ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। इस मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने विभिन्न देशभक्ति एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर छात्राओं ने गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। बच्चों के पेरेंट्स में दादा-दादी और नाना-नानी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान स्कूल की तरफ से पेरेंटस को गिफ्ट भी दिए गए। इस मौके पर प्रबंधक सुशील कुमार प्रधानाचार्य जीपी सिन्हा, मुकेश कुमार, रामकरण, कैलाश, संगीता, फरजाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में अलविदा वर्ष पर कार्यक्रम
सरधना। आदर्शनगर स्थित ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में शनिवार को अलविदा वर्ष 2017 के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर यादों एवं वर्षभर की घटनाओं पर आधारित देश-विदेश में होने वाली सामाजिक, धार्मिक राजनीतिक, खेल विज्ञान, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें शांति हाउस के सुमित कश्यप एवं नीतू शर्मा ने प्रथम, प्रगति हाउस के निखिल एवं कार्तिकदत्त शर्मा ने द्वितीय और शांति हाउस के रिया शर्मा और अंश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. अमरीश जैन, उप प्रधानाचार्य सौरभ जैन एवं मीनाक्षी शर्मा आदि ने विजेता बच्चों को प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर सोनिया, श्वेता, मीनाक्षी शर्मा, नीशू राणा, अफ्शा, निशा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed