फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एडीओ के घर दिन दहाडे लूट की घटना में पुलिस खाली हाथ।

एडीओ के घर दिन दहाडे लूट की घटना में पुलिस खाली हाथ।

Fri, 29 Dec 2017 07:57 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
एडीओ के घर दिन दहाडे लूट की घटना में पुलिस खाली हाथ।
मवाना।
विज्ञापन

कस्बे के प्रेम नगर में बीते बृहस्पतिवार को दिनदहाडे़ बाइक सवार दो बदमाशों द्वारा एडीओ के घर में घुसकर गन प्वाइंट पर गृह स्वामिनी तथा उसके पुत्र को लेकर लाखों रुपये के जेवरात तथा 18 हजार पांच सौ रुपये लूटे जाने की घटना में पुलिस 24 घंटे बाद भी खाली हाथ है। थाना प्रभारी परविंदरपाल सिंह का कहना है कि अभी कोई सुराग नहीं लग सका है। मामले की जांच जारी है।

मेरठ रोड पर बड़ा महादेव मंदिर के सामने स्थित प्रेमनगर कॉलोनी में बाइक सवार दो बदमाशों ने एडीओ नरेंद्र कुमार के घर में घुसकर पत्नी तथा पुत्र को गन प्वाइंट पर लेकर 20 मिनट में ही घर खंगाल डाला था। बदमाश सेफ में रखे लाखों रुपये के जेवरात तथा 18 हजार पांच सौ रुपये लेकर फरार हो गए थे। इस घटना के बाद बाहरी इलाकों में बसी कॉलोनियों में रह रहे लोगों में दहशत है। उनका कहना है कि पुलिस बदमाशों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। 24 घंटे व्यतीत होने के बाद भी पुलिस बदमाशों का सुराग लगाने में नाकाम रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी परविंदर पाल सिंह का कहना है कि मामले जांच जारी है। शीघ्र ही बदमाशों का सुराग लगा लिया जाएगा। वहीं, दो सप्ताह पहले मेरठ रोड स्थित पेट्रोल पंप पर हुई दिनदहाडे़ लूट के संबंध में उनका कहना है कि जांच में घटना फर्जी पाए जाने पर मुकदमा एक्सपंज कर दिया है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
बाइक सवार दो बदमाशों ने घर में घुसकर पत्नी एवं पुत्र को गन प्वाइंट पर लेकर की थी लूट
थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed