{"_id":"5a42b75a4f1c1bd1408bf1d6","slug":"151432191216-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनवरी के प्रथम सप्ताह में होगा दौराला व्यापार संघ समिति का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनवरी के प्रथम सप्ताह में होगा दौराला व्यापार संघ समिति का चुनाव
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव अधिकारियों व व्यापारियों ने बैठक कर लिया निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला।
कस्बे में मंगलवार को व्यापार संघ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि जनवरी 2018 में व्यापार संघ दौराला की समिति का चुनाव कराया जायेगा।
दौराला व्यापार संघ के महामंत्री मनेन्द्र कुमार ने बताया कि मई 2013 को ओमकार चौधरी को व्यापार संघ का अध्यक्ष समिति द्वारा बनाया गया था। मई 2016 में उनका कार्यकाल समाप्त हो गया था, लेकिन चुनाव आयुक्त मंगूमल शर्मा का स्वास्थ्य खराब होने के कारण चुनाव नही हो सके थे। इस पर ओमकार चौधरी का कार्यकाल नवंबर 2017 तक बढ़ा दिया गया था। बैठक में महामंत्री मनेन्द्र कुमार, चुनाव आयुक्त मंगूमल शर्मा, चुनाव अधिकारी श्याम बिहारी शर्मा, सहचुनाव अधिकारी ओमपाल सिंह ने निर्णय लिया है कि दौराला व्यापार संघ समिति के लिए चुनाव जनवरी 2018 के प्रथम सप्ताह में कराया जायेगा। उन्होने बताया कि इस चुनाव में दौराला व्यापार संघ से पिछले तीन साल से जुड़े व्यापारी को ही चुनाव लड़ने का अधिकार दिया जाएगा।