फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रालोद कार्यकर्ताओं ने किठौली में किसानों की जनसमस्या सुनी

रालोद कार्यकर्ताओं ने किठौली में किसानों की जनसमस्या सुनी

Wed, 27 Dec 2017 02:25 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
रालोद कार्यकर्ताओं ने किठौली में किसानों की जनसमस्या सुनी
जानीखुर्द। गांव किठौली में किसान दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने बैठक आयोजित की। बैठक में किसानों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई। पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन के अवसर पर रालोद कार्यकर्ता 23 दिसंबर से एक सप्ताह तक किसान दिवस मना रहे हैं। इसके तहत गांवों में जाकर रालोद कार्यकर्ता किसानों की समस्याओं सुन रहे हैं। मंगलवार को गांव किठौली में युवा रालोद नेता संजय चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बैठक की। बैठक में संजय चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने तमाम उम्र किसानों के हक की लड़ाई लड़ी। उनके जन्म दिवस पर रालोद कार्यकर्ता गांव गांव जाकर किसानों की समस्याओं को सुन रहे हैं। इन समस्याओं को हल के लिये शासन से बात की जाएगी। इस दौरान किसानों ने गन्ना क्रय केन्द्रों पर तौल लिपिकों द्वारा मनमानी करने का आरोप लगाया। किसानों ने मेरठ-बागपत मार्ग जर्जर होने की भी शिकायत की। इस दौरान उदयवीर सिंह, सुखवीर सिंह, आजाद, संजीव, विक्रम, ओमप्रकाश, सतीश, देवराज, विदुर, देवेन्द्र, सलीमुददीन, रविन्द्र, बब्बू, चेतन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed