{"_id":"5a3ebb4c4f1c1b10788b4989","slug":"151406077420-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएमए में पूर्व छात्रों के मिलन समारोह का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएमए में पूर्व छात्रों के मिलन समारोह का आयोजन
Updated Sun, 24 Dec 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। दयावती मोदी एकेडमी प्रथम में शनिवार को पुरातन छात्रों का मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें 1986 से लेकर 2011 बैच के छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव साझा किए।
प्रधानाचार्य डॉ. ऋतु दीवान, मुख्य अध्यापक राजीव ढाका, आरएस उपाध्याय, प्रीति अब्बी, अमिता त्यागी, मदनलाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य ऋतु दीवान ने कहा कि विद्यालय के लिए यह पल बेहद गर्व का है। इस दौरान मैजिक मटका, पुरानी करेंसी तथा लेमन रेस खेलों में भी सभी ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। संगीत विभाग के प्रदीप कुमार वर्मा, राजीव अरोड़ा ने गीत प्रस्तुत किए। श्रीदेव त्यागी ने अपने अनुभवों को शेयर किया। वहीं पुराने छात्रों ने एक दूसरे से मिलकर अपनी खुशी जाहिर की। इस दौरान किसी ने मंच पर गाने सुनाए तो किसी ने डांस किया। ग्रुप डांस और पंजाबी सांग पर जमकर धमाल मचाया।