{"_id":"5a3d09304f1c1bbd208b8263","slug":"151394964115-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसिय खेलकूद का धूमधाम से समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसिय खेलकूद का धूमधाम से समापन
Updated Fri, 22 Dec 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
दौराला।
भराला-पनवाड़ी स्थित एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल में चल रही तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को धूमधाम से समापन हो गया। इस दौरान प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी उमेश द्विवेदी एवं जिला आगंनबाड़ी कार्यक्रम अधिकारी ज्ञानप्रकाश तिवारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में चारों हाउस में पटेल हाउस ने सबसे अच्छा प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त ओवर ऑलट्रॉफी संयुक्त रूप से अनुश्री एवं शांतनु को दी गई। मुख्य अतिथियों ने बीटीसी के छात्रों को उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रगति सदन ने अच्छा प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त थ्री लेग्स रेस में खुशी एवं शगुन प्रथम, आस्था व तान्या द्वितीय और महवीरा एवं अंशिका तीसरे स्थान पर रहीं। सुई धागा रेस में आर्ची प्रथम, कीर्ति द्वितीय और खुशी धनकड़ तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में प्रशांत प्रथम, उज्ज्वल द्वितीय और पुष्पेंद्र तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद में विकास प्रथम, शानू द्वितीय और सुहेल तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में अनुश्री प्रथम, निशु द्वितीय और तनु तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के अंत में डायरेक्टर रितिका भारद्वाज ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्या बीना विहान ने किया। यहां अंकुर मुखिया, उपेंद्र प्रधान, मनिंदर विहान भराला, गजेंद्र सिंह, प्रधानाचार्या लक्ष्मी शर्मा, रईस, भावेश, नीतू, राधा चौधरी, रविंद्र शर्मा, कपिल, गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।
मुख्य बातें
तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न