{"_id":"5a3554bd4f1c1b686a8ba08f","slug":"151344468518-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में विकास को शिक्षा के क्षेत्र में बढावा जरूरी-उपेंद्र तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में विकास को शिक्षा के क्षेत्र में बढावा जरूरी-उपेंद्र तिवारी
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना।
द्रोण पब्लिक स्कूल का शनिवार को सातवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर नगर एवं देहात क्षेत्र के लोगों के साथ छात्र-छात्राओं के अभिभावक भी शामिल हुए। बतौर मुख्य अतिथि सूबे के मंत्री उपेंद्र तिवारी रहे। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि सूबे के राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने और विकास की राह पर आगे बढ़ाना बहुत जरूरी है। इसके लिए प्रत्येक माता-पिता को बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्हें मेहनत करने के प्रति प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के बच्चों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्षपूर्ण जीवन से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि सरकार ने स्वस्थ भारत के लिए स्वच्छता अभियान चलाया है। इसमें सभी का सहयोग जरूरी है। वहीं, देश को भ्रष्टाचार मुक्त करने का बीड़ा उठाया है। जिसमें हम सब को मिलकर साथ देना होगा। इस मौके पर प्रबंधक संजय त्यागी एवं प्रधानाचार्य मनोज गुप्ता ने बुके एवं प्रतीक चिह्न भेंट करके राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी, भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुधीर त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विमल शर्मा आदि को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन रोहित एवं रिया ने संयुक्त रूप से किया। स्कूली छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान पेश किया। छात्र छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नाटक पेश करक ेसामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संदेश दिया। प्रधानाचार्या मनोज गुप्ता ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले और अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को शिक्षक-शिक्षिकाओं ने स्मृति चिह्न और मेडल देकर सम्मानित किया। यहां सूर्यदेव त्यागी, धनपाल जैन, नीरज गुप्ता, नगर अध्यक्ष विनोद जैन, वीरेन्द्र चौधरी, दिनेश तिवारी, भूपेंद्र त्यागी, अवधेश राय, सुनील राय, संजीव गुप्ता, मंगू प्रधान, मलखान सैनी, समीर चौहान, अजय भराला, एसडीएम राकेश कुमार सिंह, तहसीलदार सरधना समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
मुख्य बातें
सूबे के राज्यमंत्री ने द्रोण पब्लिक स्कूल के बच्चों का हौसला बढ़ाया
उन्होंने स्वच्छ एवं भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण में सहयोग की अपील की