{"_id":"5a2d37424f1c1bd1408bc244","slug":"15129128435-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवाधिकार दिवस पर स्कूल में कार्यक्रम।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवाधिकार दिवस पर स्कूल में कार्यक्रम।
Updated Sun, 10 Dec 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना।
कृषक इंटर कॉलेज में मानवाधिकार दिवस पर छात्र-छात्राओं को अधिकार का पाठ पढ़ाया गया। उन्हें विस्तार से जानकारी दी कि क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए। इसके बाद प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई।
कृषक इंटर कालेज में बडे़ सभागार में रविवार को मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि मानवाधिकार दिवस अधिकारों के प्रति सजग रहने का दिन है। मनुष्य को अपने अधिकारों की जानकारी अवश्य होनी चाहिए। जिससे वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रह सकें।
शिक्षक नेता चौ. नरेशपाल सिंह ने संबोधन में कहा कि हमें इस दिवस पर शपथ लेनी चाहिए। हम किसी के अधिकारों का हनन नहीं करेंगे तथा अपने अधिकारों के प्रति सजग रहेंगे। प्रधान लिपिक प्रसोत कुमार ने भी विचार रखे। अंत में प्रधानाचार्य देेवेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। इस मौके पर विनोद कुमार, चंद्रपाल सिंह, संजीव यादव, विजय सिंह, अरुण कुमार, संजीव कुमार, अनिता रानी, प्रवीण मांडे आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
वहीं, राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संघ द्वारा गांव अलीपुर मौरना में विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को मानवाधिकारों की जानकारी दी गई। अध्यक्षता राष्ट्रीय प्रवक्ता रजनीश विश्वकर्मा ने की तथा संचालन गजेंद्र नागर ने किया। इस मौके पर रणवीर सिंह, सुरेंद्र गहलौत, गोपाल, अंशुलदत्त, राजकुमार, देवेंद्र शर्मा, अमित चौधरी, श्यामपाल, दीपक शर्मा आदि उपस्थित थे।
मुख्य बातें
कृषक इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया
मानवाधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की