{"_id":"5a2c1d1b4f1c1bc45b8bb0eb","slug":"151284061110-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव कुराली की छात्रा ने जीता विज्ञान प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव कुराली की छात्रा ने जीता विज्ञान प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानीखुर्द। जानी ब्लॉक क्षेत्र के गांव कुराली की छात्रा ने मुरादाबाद में संपन्न हुई राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी के शिक्षक वर्ग में अपशिष्ट प्रबंधन एवं जलाशयों का संरक्षण मॉडल प्रस्तुत कर स्वर्ण पदक जीता है। गांव कुराली में शनिवार को ग्रामीणों ने छात्रा का स्वागत किया।
गांव कुुराली निवासी प्राची शर्मा पुत्री दिनेश शर्मा डायट मवाना में बीटीसी प्रथम वर्ष की छात्रा है। प्राची शर्मा ने मेरठ जिले की ओर से पांच से आठ दिसंबर तक मुरादाबाद में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी 2017 में हिस्सा लिया। इस दौरान प्राची शर्मा ने अपशिष्ट प्रबधंन एवं जलाशयों का संरक्षण विषय पर माडॅल प्रस्तुत किया। प्राची शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया मॉडल प्रतियोगिता में अव्वल रहा। इसके लिए प्रार्चा शर्मा को गोल्ड मेडल एवं शील्ड प्रदान की गई। वह प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर शनिवार को अपने गांव पहुंची। यहां पर ग्रामीणों ने प्राची का जोरदार स्वागत किया। इनमें विनय कुराली, दीपक, गौरव गुप्ता, विक्की, धर्मेंद्र, राजेश आदि मुख्य रहे।