{"_id":"5a2bf6a14f1c1b74698c0c74","slug":"151283076110-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्हू सिंह कॉलेज में साइबर क्राइम पर संगोष्ठी का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्हू सिंह कॉलेज में साइबर क्राइम पर संगोष्ठी का आयोजन
Updated Sat, 09 Dec 2017 08:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला।
श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज मटौर-दौराला में शनिवार को महिला सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत थाना दौराला के सहयोग से विद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका विषय महिलाएं साइबर क्राइम से कैसे बचें।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉक्टर मीनाक्षी भराला सदस्य जिला पंचायत रहीं। अध्यक्षता डा. पूनम देवदत्त डायरेक्टर शोभित विवि ने की। विशिष्ट अतिथि में डा. शिवाली अग्रवाल, कल्पना पांण्डेय, रिया जावला, ऋतु भारती, सर्वेश पुंडीर, नेहा वशिष्ठ एवं डॉ. अभिषेक डबास रहे। डॉ. मीनाक्षी भराला ने कहा कि महिलाओं को अपनी सुरक्षा स्वयं करनी होगी। डा. पूनम देवदत्त ने कहा कि हमें अपने परिजनों से कुछ भी नहीं छिपाना चाहिए। महिला सब इंस्पेक्टर रेणू सक्सेना ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। एसओ दौराला धर्मेन्द्र कुमार ने साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को इंटरनेट के प्रयोग करने से पूर्व सावधानी बरतने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य डा. नीरा तोमर ने इस प्रयास की सराहना की और कार्यक्रम में आए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान मिथलेश राणा, रजनी, विदुषी, शानू, सुधा, पूजा, शशि, देविका, नीतू, सीमा रानी, रजनी बाला, सविता, अंजली, चांदनी, अरुण, राजपाल आर्य, पुरुषोतम उपाध्याय, रविंद्र दौरालिया आदि मौजूद रहे।