{"_id":"5a2bea714f1c1bee688c0a7b","slug":"15128276412-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंच संचालन प्रतियोगिता का आयोजन।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंच संचालन प्रतियोगिता का आयोजन।
Updated Sat, 09 Dec 2017 07:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना।
लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में आयोजित मंच संचालन प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा नीशू रानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्या डा. शक्ति साहनी के संरक्षण में तथा डा. नीता वर्मा के संयोजन में मंच संचालन शनिवार को प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 20 छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें बीए प्रथम वर्ष की नीशू रानी ने प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की अंजलि एवं बीए प्रथम वर्ष की अलिशा ने द्वितीय रही। बीए तृतीय एवं द्वितीय में कम प्रतिभागी होने के कारण दो स्थान निकाले गए। ज्योति बंसल बीए तृतीय वर्ष ने प्रथम, कहकशा बीए द्वितीय वर्ष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्या डा. शक्ति साहनी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य किसी मंच संचालन में आत्मविश्वास उत्पन्न करना है। इससे पूर्व 10 दिसंबर को मानवाधिकारों की शपथ प्राचार्या ने दिलाई। संबोधन में उन्होंने कहा कि हमारे मानव अधिकार संवैधानिक एवं अंतर्राष्ट्रीय अनुबंधों में हमारी प्रतिबद्धता अनिवार्य है। मानव की गरिमा तथा आत्मविश्वास की रक्षा करना है। हमें मानव अधिकारों का उल्लंघन नहीं करना है। मानवाधिकारों की भावना का विकास एवं सुरक्षा हमारा महत्वपूर्ण कर्तव्य है। सरोज चौहान, नीता वर्मा, डा. दीपशिखा, डा. निशमा, ज्योति, दीपा, मीनाक्षी, शिवानी दुबलिश, अलका आदि उपस्थित रहीं।