फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मुख्य मार्ग समेत नगर में लगा जाम।

मुख्य मार्ग समेत नगर में लगा जाम।

Sun, 03 Dec 2017 08:21 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 08:21 PM IST
विज्ञापन
मुख्य मार्ग समेत नगर में लगा जाम।
मवाना।
विज्ञापन

नगर के मुख्य मार्ग समेत कई मार्गों पर ओवरलोड वाहनों की वजह से जाम लगा हुआ है। इसके चलते चौहान चौराहे पर एंबुलेंस फंसी रही।
रविवार सुबह से ही नगर में जाम की समस्या होने लगी। यह देर शाम तक जारी रही। हस्तिनापुर-मेरठ रोड पर कई बार जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहनों की लंबी कतार लगने से चौहान चौक पर कुछ समय के लिए एंबुलेंस भी फंसी रहीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस को निकालवाया। परीक्षितगढ़ रोड भी पर दोपहर में ओवरलोड वाहनों की वजह से जाम लग गया। इससे लोगों को जूझना पड़ा। शुगर मिल गेट से लेकर बुग्गी, ट्रैक्टर-ट्रॉली गेट तक जाम की समस्या रही। इसके चलते ओवरलोड गन्ने से लदे ट्रक एवं ट्रॉली से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, कई बार लोग हादसे का शिकार होने से बमुश्किल बचे। मिल के निकट जाम लगने से एक ट्रॉले की साइड से निकल रहा बाइक सवार चपेट में आने से बमुश्किल बचा। नगर के हस्तिनापुर रोड, फलावदा चौक, चौहान चौक, सुभाष चौक आदि समेत स्थानों पर देर शाम तक जाम की समस्या बनी रही। इस संबंध में थाना प्रभारी दीपक शर्मा का कहना है कि वे सुबह में थाने में बैठे हुए थे। इसी दौरान एक गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली निकली। इस पर सिपाहियों ने गन्ने से लदे वाहनों का नगर में प्रवेश बंद कराया।

गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली बनी परेशानी का सबब
पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारू कराया

सभासद सोनिका का स्वागत
मवाना। नगर पालिका के वार्ड ग्यारह से नवनिर्वाचित सभासद सोनिका गुप्ता का नगर स्थित पंचवटी कॉलोनी में लोगों ने फूलमाला से जोरदार स्वागत किया। उन्होंने लोगों का आभार व्यक्त करते हुए उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की बात कही। इस दौरान उनके साथ सुरेंद्र रस्तोगी, रामनारायण गुप्ता, देवेंद्र चौधरी, आशीष, विवेक रस्तोगी, विजय गुप्ता, दीपक शर्मा, भुपेंद्र कुमार, रामा देवी, शशि गुप्ता, विजेंद्र कुमार एवं चतरसेन चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed