{"_id":"5a1dc8ce4f1c1ba7668b6f8c","slug":"151190151212-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाके ठंड के साथ होगी दिसंबर की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाके ठंड के साथ होगी दिसंबर की शुरुआत
Updated Wed, 29 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। दिसंबर का आगाज कड़ाके की ठंड के साथ होगा। इस सप्ताह रात का पारा लुढ़ककर 5 डिग्री तक पहुंच सकता है। आने वाले 48 से 72 घंटे में रात और भी सर्द होगी। कुछ स्थानों पर सुबह के समय हल्की धुंध भी दिख सकती है।
दिन रात के तापमान में आ रहे उतार चढ़ाव के बीच मौसम भी अपना रंग दिखा रहा है। इस इस सप्ताह न्यूनतम तापमान नया रिकॉर्ड बना सकता है। जिसके चलते सर्दी में और इजाफा होगा। मंगलवार को मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 26.5 और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 79 और न्यूनतम 43 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी और रात के तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आने वाले 48 से 72 घंटे में सर्दी का असर और बढे़गा। रात का तापमान तापमान लुढ़ककर 4 से 5 डिग्री पर आ सकता है। एनसीआर क्षेत्र में कुछ स्थानों पर हल्की धुंध भी सुबह के समय दिखाई दे सकती है। एक सिस्टम के कमजोर होने के कारण बारिश की संभावना कम है। वहीं भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि दिसंबर की शुरुआत कड़ाके की ठंड से होगी।
खास बात
48 घंटे में और बढे़गी ठंड, पारा पहुंच सकता है 5 डिग्री पर