फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भारतीय किसान यूनियन ने नायब तहसीलदार को किसानों की समस्याओं के संबंध में ज्ञापन दिया।

भारतीय किसान यूनियन ने नायब तहसीलदार को किसानों की समस्याओं के संबंध में ज्ञापन दिया।

Mon, 27 Nov 2017 07:42 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन ने नायब तहसीलदार को किसानों की समस्याओं के संबंध में ज्ञापन दिया।
मवाना।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन ने चीनी मिल द्वारा कम इंडेट जारी करने आदि समस्याओं के संबंध में नायब तहसीलदार को नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का शीघ्र समाधान कराए जाने की मांग की है। उन्होंने समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

भारतीय किसान यूनियन ने उपजिलाधिकारी के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार रूबी सिंह को सौंपा। इसमें मांग की कि गन्ना मूल्य भुगतान 14 दिन में अनिवार्य होना चाहिए। देरी से भुगतान होने पर ब्याज समेत भुगतान किया जाए। बीते पांच वर्षों में देरी से किए गए गन्ना मूल्य भुगतान का ब्याज दिलाया जाए। मिल और गन्ना सोसायटी इंडेंट काटने में मनमानी कर रहे हैं। इस पर अंकुश लगना चाहिए। आरोप लगाया कि ग्राम मुबारिकपुर और सैदीपुर सेठ से प्रधान ने ग्राम पंचायत की करीब दो लाख रुपये की पुरानी ईटें उखड़वाकर अपने निजी कार्य में लगा ली हैं और कुछ बेच दी हैं। शौचालय बनवाने में भी धांधली की गई है। जिसकी शासन स्तर एवं उच्चाधिकारी से तुरंत जांच कराई जाए। गांव मुबारिकपुर परगना हस्तिनापुर में इरिगेशन का नाला है। जिसको एक व्यक्ति ने कब्जा किया हुआ है। उसे तुरंत कब्जा मुक्त कराया जाए। ज्ञापन में चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। यहां तहसील अध्यक्ष नरेश चौधरी, जगवीर सिंह, ओमवीर सिंह, चतर सिंह, ओमकार, रिजवान अली, फुरकान अली, तेजपाल आदि थे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
कार्यकर्ताओं ने शिकायत संबंधी ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed