{"_id":"5a1c10114f1c1bc9678be57a","slug":"151178868117-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम के संविदा कर्मचारियों ने बीते चार माह का वेतन नहीं मिलने से धरना दिया।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम के संविदा कर्मचारियों ने बीते चार माह का वेतन नहीं मिलने से धरना दिया।
Updated Mon, 27 Nov 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
मवाना।
विद्युत निगम के संविदा कर्मचारियों ने बीते चार माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में सोमवार भी को धरना दिया। उन्होंने अधिशासी अभियंता को 28 नवंबर को अर्धनग्न होकर तथा भीख मांगकर धनराशि जमा करने की चेतावनी दी है।
विद्युत निगम में संविदा पर कार्यरत कर्मचारी बीते दो दिन से चार माह का वेतन नहीं मिलने के कारण धरनारत हैं। उन्होंने सोमवार को भी अधिशासी अभियंता कार्यालय के सामने स्थित बड़ा महादेव मंदिर में धरना दिया। उन्होंने शाम के समय एक ज्ञापन अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड मवाना को दिया। जिसमें कहा कि खंड मवाना अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारियों को चार माह से वेतन नहीं मिलने के संबंध में 21 एवं 25 नवंबर को लिखित में अवगत कराया था। इसके बावजूद संज्ञान नहीं लिए जाने पर विवश होकर संविदा कर्मचारी 25 नवंबर से कार्य बहिष्कार किए हुए हैं। उन्हें सोमवार को भी संतोषजनक उत्तर नहीं मिला है। उन्होंने चेतावनी दी कि 28 नवंबर को मवाना नगर में अर्धनग्न होकर खंड कार्यालय पर भीख मांगकर धनराशि एकत्र करेंगे। धरना देने वालों में नाजर अली, संजीव कुमार, कृष्णपाल, मुकुल त्यागी, अनुज शर्मा आदि थे। वहीं, एसडीओ योगेंद्र बजाज का कहना है कि ई-टेंडर के कारण समस्या आई है। संविदा कर्मचारियों को तीन-चार दिन में वेतन दिला दिया जाएगा।