{"_id":"5a1ac4324f1c1b68678be33b","slug":"15117037214-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्च में माता मरियम की चमत्कारिक तश्वीर के सामने मत्था टेका,मांगी मन्नत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चर्च में माता मरियम की चमत्कारिक तश्वीर के सामने मत्था टेका,मांगी मन्नत
Updated Sun, 26 Nov 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना। ऐतिहासिक चर्च मेले में रविवार को दिल्ली और आसपास के क्षेत्र से आए हजारों श्रद्धालुओं ने कृपाओं की माता की चमत्कारिक तस्वीर के दर्शन किए। वहीं, इसके समक्ष मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना की तथा मन्नत मांगी। दिल्ली से आए फादर अब्राहम ने सुख, शांति, देश की समृद्धि तथा रोगियों के चंगे होने की प्रार्थना कराई। इस दौरान चर्च के बाहर लगी दुकानों पर बच्चों ने सामान की खरीदारी की।
ऐतिहासिक चर्च में नवंबर एवं दिसंबर के प्रत्येक रविवार को विशेष प्रार्थनाओं का सिलसिला चलता है। इसमें नवंबर के चौथे रविवार 26 नवंबर को भी दिल्ली और आसपास के क्षेत्र से आए हजारों श्रद्धालुओं ने माता मरियम की चमत्कारिक तस्वीर के दर्शन किए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मरियम की चमत्कारिक तस्वीर के दर्शन कर मन्नते मांगी। इस दौरान चर्च में मेले जैसा माहौल रहा। चर्च में कुछ श्रद्धालुओं ने भंडारा भी किया। चर्च के बाहर लगी दुकानों पर बच्चों और बड़ों ने सामान की खरीदारी की। चर्च में दिल्ली से आए फादर अब्राहम एवं ससिन बाबू ने प्रार्थना कराई।