फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   फिर लगी पैंठ तहसील रोड के दोनों ओर। थाना तिराहे पर ठेली वालों के कारण पूरे दिन जाम के हालात रहे।

सड़क पर फिर पसरी पैठ, जाम

Sun, 26 Nov 2017 07:08 PM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 07:08 PM IST
विज्ञापन
फिर लगी पैंठ तहसील रोड के दोनों ओर। थाना तिराहे पर ठेली वालों के कारण पूरे दिन जाम के हालात रहे।
मवाना।
विज्ञापन

नगर में लगने वाली साप्ताहिक पैठ दो सप्ताह बाद फिर से रविवार को तहसील रोड के दोनों ओर लगी। थाना प्रभारी ने सुबह में एक साइड खाली कराई थी। वहीं, थाना तिराहे पर ठेली वालों की वजह से पूरे दिन फलावदा रोड तक जाम के हालात रहे। हालांकि किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
प्रत्येक सप्ताह रविवार को तहसील मार्ग पर साप्ताहिक पैठ लगती है। साप्ताहिक पैठ के लिए नियमानुसार जूनियर हाईस्कूल का मैदान निर्धारित है। इसे साप्ताहिक पैठ के ठेकेदार की मनमानी ही कहा जाएगा कि अधिकारियों के आने जाने वाले रास्ते तहसील रोड के दोनों ओर दुकानें लगाकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया जाता है। बीते दो रविवार स्थानीय निकाय चुनाव के कारण पैठ नहीं लग सकी थी। आज जैसे ही पैठ लगी तो तहसील मार्ग की दोनों सड़कों को पैठ में आए दुकानदारों ने घेर लिया। इस पर थाना प्रभारी ने दुकानदारों को हटाकर एक साइड को आवागमन के लिए खाली कराया।
विज्ञापन

वहीं, थाने की दीवार के निकट ही अस्थायी दुकानें लगनी शुरू हो गई हैं। साथ ही थाना तिराहे पर लगने वाली ठेलियों के कारण तहसील मार्ग और सुभाष बाजार की ओर जाने वाले मार्गों के लिए कम ही स्थान बचा है। जिस कारण यहां हर समय जाम के हालात बने रहते हैं। आज पैठ के कारण हालात और भी अधिक खराब हो गए। सुबह से शाम तक थाना तिराहे से लेकर फलावदा रोड तक जाम के हालात बने रहे। जिससे वाहन पूरे दिन रेंगते रहे। हालांकि किसी भी अधिकारी ने इस तरफ ध्यान देना गवारा नहीं किया। इस संबंध में थाना प्रभारी दीपक शर्मा का कहना था कि अतिक्रमण वाले स्थान थाना तिराहा, सुभाष चौक, गुड़ मंडी, मिल रोड आदि पर चिह्नित कर 50 ठेली वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं, 40 ई रिक्शा, थ्रीव्हीलर आदि के चालान काटे गए। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। वहीं, चेतावनी दी कि ई रिक्शा का रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
फलावदा रोड पर दिनभर रहे जाम के हालात
थानाध्यक्ष ने सुबह में एक साइड खाली कराई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed