{"_id":"5a1882c84f1c1bc8678bda47","slug":"151155590118-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुवार की रात नवंबर में दस साल में सबसे सर्द रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुवार की रात नवंबर में दस साल में सबसे सर्द रही
Updated Sat, 25 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। रात सर्द हो रही है, पारा गिरता जा रहा है। दिन में मौसम साफ है, लेकिन हवा से सर्दी का असर बना हुआ है। बढ़ती ठंड और गिरते पारा के साथ पिछले 10 सालों में बृहस्पतिवार की रात नवंबर में सबसे सर्द रही। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मौसम अभी ऐसे ही बना रहेगा।
कभी दिन तो कभी रात के तापमान में गिरावट आ रही है। जिस कारण ठंड का असर भी बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को दिन में फिर से शीत लहर का प्रकोप दिखाई दिया। धूप निकले से राहत मिली। वहीं रात का तापमान एक साथ तीन डिग्री गिर गया है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री व रात का तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्र्रता 78 व न्यूनतम 41 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन और रात के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि नवंबर में तापमान पहली बार 8 डिग्री तक पहुंच गया है। पारा गिरता जा रहा है और ठंड का असर अभी बढ़ रहा है। अभी तापमान और गिर सकता है।