{"_id":"5a1581084f1c1b4c528b4f1f","slug":"15113588411-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर के प्रकोप से वेस्ट यूपी में बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर के प्रकोप से वेस्ट यूपी में बढ़ी ठंड
Updated Wed, 22 Nov 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीतलहर चलने के बीच दिन-रात का तापमान गिरने के बजाय एक-एक डिग्री बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस तरह तापमान का उतार-चढ़ाव अभी 48-72 घंटे तक रहेगा। उसके बाद मौसम और सर्द होगा।
पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के चलते सर्दी बढ़ गई है। तीन-चार दिनों से चल रही शीतलहर से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही थी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री रहा था। जबकि बुधवार को मौसम केंद्र पर दिन का तापमान 24.5 डिग्री और रात का तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 73 और न्यूनतम 32 प्रतिशत दर्ज की गई। दिन में हवा 8 से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी 48 से 72 घंटे तक वेस्ट यूपी में शीतलहर चलेगी। दिन में तेज धूप निकलने से तापमान पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। रात का तापमान कम होने से ठंड में इजाफा होगा।
- दिन में तेज धूप रहने से तापमान पर नहीं पड़ा खास फर्क