फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बिना-चुनावी घोषणा पत्र के ही विकास के तमाम वायदों से वोटरों को लुभा रहे प्रत्याशी

बिना-चुनावी घोषणा पत्र के ही विकास के तमाम वायदों से वोटरों को लुभा रहे प्रत्याशी

Thu, 16 Nov 2017 09:50 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
बिना-चुनावी घोषणा पत्र के ही विकास के तमाम वायदों से वोटरों को लुभा रहे प्रत्याशी
सरधना।
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरमैन और वार्ड सभासद पद के चुनाव में पांच दिन शेष हैं। प्रत्याशी चुनाव को अपने पक्ष में करने के लिए तमाम तरह से प्रचार कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी, लोकजनशक्ति पार्टी, बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं, कई निर्दलीय प्रत्याशी भी जोर आजमाइश कर रहे हैं। चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवार तमाम तरह से प्रचार कर रहे हैं। वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए तमाम तरह की घोषणाएं और नगर के विकास के तमाम वायदे कर रहे हैं। पार्टी समर्थित प्रत्याशी नगर में तमाम विकास योजनाएं संचालित कराने का वायदा वोटरों से कर रहे हैं। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी भी विकास कराने के वायदे नगर की जनता से करने में पीछे नहीं हैं। चेयरमैन और वार्ड सभासद पद के किसी भी प्रत्याशी ने चुनावी घोषणा पत्र जारी नहीं किया है। नगर का चहुंमुखी विकास कराने के वायदे वोटर और जनता से कर रहे हैं। वोटरों को अपने पक्ष में लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, पांच वर्ष पूर्व पालिका चुनाव के दौरान एक प्रत्याशी ने अपने माता-पिता के सपने को पूरा करने के लिए नगर में अपनी जमीन में एक कन्या डिग्री कॉलेज बनवाने की घोषणा की थी। हालांकि चुनाव जीतने के बाद घोषणा को पूरा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed